मुंबई में 26/11 जैसे हमले की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आए मैसेज से सनसनी

Webdunia
शनिवार, 20 अगस्त 2022 (09:21 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26/11 जैसे हमले की धमकी मिली है। पाकिस्तानी नंबर से मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आए मैसेज में एक व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि मुंबई में दोबारा 26 नवंबर 2008 जैसा आतंकी हमला किया जाएगा।
 
मैसेज में कहा गया है कि 6 लोग हैं भारत में जो इस काम को अंजाम देंगे। यह भी कहा गया है कि मैसेज भेजने वाले की  लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर का दिखाएगा और धमाका मुंबई में होगा।
 
पुलिस ने इस फोन कॉल की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह किसी आतंकी संगठन द्वारा दी गई धमकी है या फिर किसी व्यक्ति की शरारत। 
 
 
हालांकि बताया जा रहा है कि यह नाव किसी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। जो समुद्र में दो टुकड़े हो जाने की वजह से हाइटाइड में बहकर रायगढ़ तक आ पहुंची थी।
 
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2011 को कराची से नाव से समुद्र के रास्ते घुसे लश्कर के 10 आतंकियों ने बम धमाकों और गोलीबारी से मुंबई को दहला दिया था। इस हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हुए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

सिंधु जल संधि ‍निलंबन समेत अन्य प्रतिबंध पाकिस्तान पर लागू रहेंगे

सरकार की वेबसाइटों को बनाया जा रहा निशाना, महाराष्ट्र के साइबर विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

सकारात्मक सोच और सजग मन, प्रभावी जनसंपर्क का मूल मंत्र

सीजफायर के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक की मांग

दिल्ली हवाई अड्डे पर आज 60 उड़ानें हुईं रद्द

अगला लेख
More