Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 11 June 2025
webdunia

घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, रिहा होते ही तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पंजाब पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें TajinderBaggaArrested
, शनिवार, 7 मई 2022 (11:00 IST)
नई दिल्ली। शुक्रवार को घंटों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद भाजपा नेता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा शुक्रवार देर रात पंजाब पुलिस की हिरासत से रिहा हो गए। उन्होंने पंजाब पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।
 
बग्गा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मुझे न पटका पहनने का मौका दिया, न चप्पल पहनने का मौका दिया और मुझे पुलिस जीप के अंदर फेंक दिया। अवैध तरीके से ये अपहरण पंजाब पुलिस द्वारा किया गया था। लोकल पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। निश्चित रूप से ये संदेश देने की कोशिश है कि जो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलेगा वो देश का सबसे बड़ा आतंकवादी है और उसे हम छोड़ेंगे नहीं।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तेजिंदर सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर मोहाली ले जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में ही रोक लिया। बग्गा को दिल्ली पुलिस वापस दिल्ली लाई। देर रात उन्हें गुरुग्राम में अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें घर भेज दिया गया।
 
बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ के संदर्भ में ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया था। इसी संदर्भ में उनके खिलाफ पंजाब स्थित मोहाली में एफआईआर दर्ज की गई थी।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई के विले पार्ले में एलआईसी दफ्तर में लगी आग, कोई हताहत नहीं