तेजस्वी के खिलाफ नीतीश के रुख के साथ है भाजपा : सुशील

Webdunia
रविवार, 16 जुलाई 2017 (18:02 IST)
पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी  ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के इस्तीफे को लेकर सत्तारूढ़ महागठबंधन के बड़े  घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में जारी खींचतान के  बीच रविवार को कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रुख  के साथ है।
 
मोदी ने यहां कहा कि भाजपा उपमुख्यमंत्री यादव के भ्रष्टाचार के खिलाफ कुमार की ओर  से लिए गए स्टैंड के साथ है। कुमार ने भी इसके पहले अनेक मुद्दों पर भाजपा और केंद्र  सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जदयू और राजद के बीच जल्द से जल्द  आर-पार का फैसला होना चाहिए।
 
भाजपा नेता ने कहा कि राजनीति और लठैती का फर्क मिटा चुके राजद अध्यक्ष लालू  प्रसाद यादव को लग रहा है कि उनकी पार्टी के 80 विधायकों की लाठी के बल पर वे  मुख्यमंत्री कुमार को झुका देंगे, वहीं जदयू को भी लग रहा है कि सरकार गिरने के डर से  राजद अध्यक्ष झुक जाएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार गिरने से दोनों पक्ष डरे हुए हैं  इसीलिए उनके बीच शह-मात का खेल चल रहा है।
 
मोदी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री यादव के इस्तीफे को लेकर महागठबंधन के दोनों दल राजद  और जदयू के बीच जारी गतिरोध का खामियाजा पूरा बिहार भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि  राज्य में शासन और प्रशासन के सारे काम ठप हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई विशेष बदलाव नहीं, जानिए आज के ताजा भाव

गोल्ड मेडल से अब आर्मी की वर्दी तक, नीरज चोपड़ा की नई पहचान आपको चौंका देगी

जानिए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को अंजाम देने वाली भारतीय वायुसेना से जुड़े 20 रोचक तथ्य

बलरामपुर में कार व ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 8 घायल

LIVE: सुप्रीम कोर्ट की विजय शाह को फटकार, कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी अपमानजनक टिप्पणी

अगला लेख