Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दू इंडिया मुस्लिम इंडिया से ज्यादा अच्छा-तसलीमा नसरीन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Taslima Nasreen
, शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (12:20 IST)
नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर के हिन्दू पाकिस्तान वाले बयान पर प्रतिक्रियाओं का दौर थमा नहीं है। अब बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कहा है कि हिन्दू इंडिया मुस्लिम इंडिया से ज्यादा अच्छा है। 
 
तस्लीमा ने ट्‍वीट कर कहा कि इंडिया हिन्दू पाकिस्तान नहीं है। इंडिया हिन्दू इंडिया है। हिन्दू इंडिया मुस्लिम इंडिया से ज्यादा अच्छा है। हालांकि उन्होंने कहा कि सेक्युलर इंडिया श्रेष्ठ है। तस्लीमा ने कहा कि सेक्युलर का मतलब धार्मिक से नहीं है बल्कि गैर धार्मिक से है। 
 
हालांकि तस्लीमा के ट्‍वीट का जहां कुछ लोगों ने विरोध और समर्थन किया वहीं कुछ लोगों ने कहा कि हिन्दू धर्म तो स्वाभाविक रूप से धर्मनिरपेक्ष है। दूसरी ओर कुछ लोगों ने तस्लीमा के गैर धार्मिक समाज की बात का खुलकर समर्थन किया। 
 
Taslima Nasreen
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा था कि यदि 2019 में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो भारत 'हिन्दू पाकिस्तान' बन जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुदरा महंगाई बढ़ने पर चिदंबरम ने कसा तंज, कहा- अच्छे दिन आने वाले हैं