Hanuman Chalisa

मंकीपॉक्‍स के लिए टास्‍क फोर्स गठित, केस पर रखी जाएगी नजर

Webdunia
सोमवार, 1 अगस्त 2022 (13:14 IST)
नई दिल्ली, हाल ही में केरल में मंकीपॉक्‍स से हुई एक 22 साल के युवक की मौत के बाद अब प्रशासन इस रोग को गंभीरता से ले रहा है। इसकी रोकथाम और इस पर नजर रखने के लिए टास्‍क फोर्स गठित किया गया है।

यह फोर्स देश में संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच केंद्रों में विस्तार को लेकर सरकार का मार्गदर्शन करेगा और इस बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण संबंधी पहलुओं पर नजर रखेगा। बता दें कि हाल में संयुक्त अरब अमीरात से केरल लौटे 22 वर्षीय पुरुष की कथित रूप से मंकीपॉक्स के कारण शनिवार को मौत हो गई। भारत में अब तक इस संक्रमण के चार मामले सामने आए हैं।

फोर्स के गठन का निर्णय देश में चल रही जनस्वास्थ्य संबंधी तैयारियों की समीक्षा के लिए 26 जुलाई को आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया था।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल इस कार्यबल की अगुवाई करेंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल में मंकीपॉक्स को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। वैश्विक स्तर पर 75 देशों में मंकीपॉक्स के 16,000 से अधिक मामले पाए गए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

सोने के आयात में 70% गिरावट, मोदी की अपील और बढ़े शुल्क का दिखा असर

भविष्य की सैन्य ताकत के लिए भारत का स्वदेशी ड्रोन पर जोर

Top News 19 June : हार्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नाकेबंदी हटी, ईरान से वार्ता टली; सोने के आयात में 70% गिरावट

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

अगला लेख