टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली सूची में तालिबानी नेता मुल्ला बरादर का नाम

Webdunia
बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (22:47 IST)
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान की अंतरिम सरकार में उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने टाइम पत्रिका की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह बनाई है। सूची में शामिल कुछ अन्य प्रमुख विश्व नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल हैं। पत्रिका ने अपनी प्रतिष्ठित सूची में कहा है कि बरादर अब 'अफगानिस्तान के भविष्य के लिए आधार' के रूप में खड़ा है।
ALSO READ: अफगानिस्तान में अब तालिबान है! चोरी करने पर कटेंगे हाथ, अवैध संबंधों के लिए मारे जाएंगे पत्थर...
बरादर के बारे में पत्रिका कहती है कि एक शांत, गुप्त व्यक्ति जो शायद ही कभी सार्वजनिक बयान या साक्षात्कार देता है, बरादर फिर भी तालिबान के भीतर एक अधिक उदारवादी धारा का प्रतिनिधित्व करता है। वह पश्चिमी समर्थन जीतने के लिए सुर्खियों में रहेगा।
ALSO READ: मौत की खबरों के बीच तालिबान के नंबर 2 मुल्ला बरादर का संदेश, कहा-मैं स्वस्थ हूं
तालिबान ने 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा कर लिया था। बरादर एक प्रभावशाली नेता है, जो तालिबान का संस्थापक सदस्य है और 1996 से 2001 तक शासन के दौरान तालिबान में वरिष्ठ पदों पर रहा। उसे अमीरात अफगानिस्तान का उप प्रधानमंत्री नामित किया गया। बरादर ने अमेरिका के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद अमेरिका पूरी तरह अफगानिस्तान से बाहर निकल गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

हिन्दी दिवस पर लघुकथा मंथन 2024 का आयोजन संपन्न

पार्षद ने वर्दी उतरवाने की धमकी दी, ASI ने गु्स्से में खुद फाड़ी यूनिफॉर्म (वीडियो)

Karnataka: मंगलुरु में 2 पूजा स्थलों पर पथराव की घटनाओं के बाद तनाव व्याप्त

RG Kar Hospital: बंगाल में कनिष्ठ चिकित्सकों की हड़ताल 36वें दिन भी जारी, डॉक्टर अपनी मांग पर अड़े

अगला लेख
More