इसरो से हुआ अनुबंध, भारत के शुक्रयान को स्वीडन देगा विशेष उपकरण

Webdunia
बुधवार, 25 नवंबर 2020 (13:03 IST)
बेंगलुरु। भारत के शुक्र ग्रह ऑर्बिटर अभियान 'शुक्रयान' के साथ स्वीडन ने जुड़ने का फैसला किया है जिसके तहत वह ग्रह पर खोज करने के लिए एक वैज्ञानिक उपकरण उपलब्ध कराएगा। भारत में स्वीडन के राजदूत क्लास मोलिन ने कहा कि इसमें स्वीडिश अंतरिक्ष भौतिकी संस्थान (आईआरएफ) भारत का सहयोग करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ आईआरएफ का यह दूसरा सहयोग है।
ALSO READ: चीन ने चांद पर भेजा अंतरिक्ष यान, 40 साल में चांग ए-5 करेगा यह काम
मोलिन ने कहा कि आईआरएफ उपग्रह उपकरण विनसियन न्यूट्रल्स एनालाइजर (वीएनए) इस पर अध्ययन करेगा कि सूर्य से निकलने वाले आवेशित कण (शुक्र) ग्रह के वातावरण में कैसा व्यवहार दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्र अभियान का तात्पर्य है कि आईआरएफ और इसरो के बीच सहयोग जारी रहेगा।
 
स्वीडिश अधिकारियों के अनुसार वीएनए आईआरएफ द्वारा विकसित नौवीं पीढ़ी का उपकरण है। पहली पीढ़ी के उपकरण का नाम 'सारा' (एसआरए) था और उसका इस्तेमाल 2008-2009 के दौरान चंद्रयान-एक अभियान में किया गया था। यह आईआरएफ और इसरो के बीच पहली सहयोगात्मक परियोजना थी। मोलिन ने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग का दायरा बहुत बड़ा है। उन्होंने कहा कि इस दायरे में संस्थानों से लेकर तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियां भी शामिल हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp, Telegram और Snapchat पर देती थी खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के लिए जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा के बारे में खौफनाक खुलासे

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

कौन हैं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वामी रामभद्राचार्य, राम जन्मभूमि फैसले में निभाई निर्णायक भूमिका

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

सभी देखें

नवीनतम

100KM घुसकर आतंकी कैंप किए तबाह, पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकी पर क्या बोले अमित शाह

पाकिस्तान से निपटने में भारत किसी को हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देगा : शिवराज चौहान

भाजपा विधायक का दावा, पाकिस्तान नष्ट हो जाता, लेकिन संयुक्‍त राष्‍ट्र ने...

दिल्ली में बारिश बनी आफत, दीवार ढहने से 4 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

अमेरिका में भीषण तूफान, 16 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल, 5 हजार से ज्‍यादा मकान प्रभावित

अगला लेख