स्वाति मालीवाल मामले में गरमाई सियासत, केजरीवाल के घर जाएगी NCW की टीम

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने किया केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 17 मई 2024 (11:10 IST)
Swati Maliwal : राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मामले में पुलिस द्वारा बिभव कुमार के खिलाफ एफआईआर के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई। स्वाति की अपील के बाद भी दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने आज केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस बीच दिल्ली महिला आयोग ने मुख्‍यमंत्री अरिवंद केजरीवाल के घर जाकर मामले की जांच करने का फैसला किया है। इस मामले में केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता से भी पूछताछ होगी। ALSO READ: स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

केजरीवाल के घर जाकर जांच करेंगे : राष्‍ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि बिभव ने नोटिस लेने से मना कर दिया। उन्हें दूसरा नोटिस भेजा गया है। एनसीडब्ल्यू की टीम इस मामले में अरविंद केजरीवाल के घर जाकर जांच करेगी। केजरीवाल और उनकी पत्नी से भी पूछताछ होगी।
 
भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन : भाजपा महिला मोर्चा की दिल्ली इकाई ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से बदसलूकी के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया।
 
महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा के नेतृत्व में चूड़ियां पहने हुए प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार द्वारा मालीवाल से कथित बदसलूकी के मामले में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा केजरीवाल को उनके आधिकारिक आवास पर मालीवाल के साथ घटी घटना पर चुप्पी साधने के लिए चूड़ियां सौंपना चाहता था।
 
 
दिल्ली पुलिस को बिभव कुमार की तलाश : दिल्ली पुलिस इस मामले में बिभव कुमार की तलाश कर रही है। पुलिस कल रात भी बिभव के घर पहुंची लेकिन वह घर पर नहीं मिले। राष्ट्रीय महिला आयोग ने आज सुबह 11 बजे कुमार को तलब किया था। हालांकि तय समय पर नहीं पहुंचे। कहा जा रहा है कि इस मामले में पुलिस केजरीवाल से भी पूछताछ कर सकती है। ALSO READ: स्वाति मालीवाल मामले में एक्शन में पुलिस, NCW का विभव कुमार को नोटिस
 
क्या बोलीं स्वाति मालीवाल : स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी।
 
उन्होंने कहा कि पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूं। जिन लोगों ने Character Assassination करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे। देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल ज़रूरी नहीं है, देश के मुद्दे जरूरी हैं। भाजपा वालों से खास गुजारिश है इस घटना पे राजनीति न करें।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

LIVE: पहलगाम हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने की PM मोदी से मुलाकात, सुरक्षा स्थिति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

माता पिता ने COVID-19 महामारी के बाद से तीन बच्चों को रखा कैद, पलंग पर थे राक्षसों और गुड़ियाओं जैसे चित्र | Horror House

Krishi Udyog Samagam 2025 : खेती का उद्योगों के साथ हुआ समागम, मुख्यमंत्री यादव ने कहा- किसानों के लिए सबकुछ करेगी सरकार

अगला लेख
More