Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ममता बनर्जी को बड़ा झटका: TMC सांसद सुष्मिता देव का इस्तीफा, CM हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात के बाद BJP में जाने के कयास

Advertiesment
sushmita dev
ममता बनर्जी को बुधवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब टीएमसी की सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा के साथ ही पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इस हफ्ते पार्टी से इस्तीफा देने वालीं वे दूसरी राज्यसभा सांसद हैं। ALSO READ: "हाथ में मोटी फाइल और राहुल गांधी से मुलाकात! क्या सच में होने जा रहा है कांग्रेस-TMC का महाविलय?
 
सुष्मिता देव ने बुधवार सुबह राज्यसभा के सभापति से मुलाकात कर उन्हें अपना आधिकारिक त्यागपत्र सौंप दिया। संसदीय पद छोड़ने के साथ ही सुष्मिता ने असम टीएमसी के अध्यक्ष और सभी सांगठनिक पदों से इस्तीफा दे दिया है। 
 
सुष्मिता देव 2021 में कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई थीं। TMC छोड़ने के बाद सुष्मिता देव ने दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि वह अब भाजपा में शामिल हो सकती हैं।
 
उन्होंने TMC छोड़ने की पुष्टि करते हुए कहा कि मैंने तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी है। TMC छोड़ने की एक लंबी कहानी है। मैं ऐसी स्थिति में नहीं रहना चाहती जहां मैं एक ही समय पर 2 नावों पर सवार रहूं। मैं ममता दीदी पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी।
 

कौन हैं सुष्मिता देव?

सुष्मिता देव असम कांग्रेस के दिग्गज नेता संतोष मोहन देव की बेटी हैं। संतोष मोहन देव केंद्र की राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हा राव सरकार में बेहद ताकतवर केंद्रीय मंत्री थे और सिलचर लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रहे थे। सुष्मिता की मां बिथिका देव भी असम विधानसभा की सदस्य रह चुकी हैं।
 
सुष्मिता देव पेशे से वकील हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ सेंटर और लंदन की किंग्स कॉलेज यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। वे 'ऑल इंडिया महिला कांग्रेस' की प्रमुख रह चुकी हैं। असम के सिलचर से सांसद रह चुकीं सुष्मिता को ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा भेजा था। हालांकि मुश्किल वक्त में उन्होंने ममता का साथ छोड़ने में देर नहीं की। 
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), क्या यह सचमुच ‘मोदी-शाह का मास्टर स्ट्रोक’ है?