संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी को मान्यता दिलाने के प्रयास जारी : सुषमा स्वराज

sushma
Webdunia
बुधवार, 3 जनवरी 2018 (17:10 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को बताया कि हिन्दी को संयुक्त राष्ट्र में मान्यता दिलाने और एक आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार्य बनाने के लिए सरकार के प्रयास जारी हैं।
 
 
लोकसभा में लक्ष्मण गिलुवा और रमा देवी के पूरक प्रश्न के उत्तर में सुषमा स्वराज ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता प्रदान करने के लिए प्रस्ताव को दो तिहाई बहुमत से पारित करने के साथ सभी सदस्य देशों को इस पर होने वाले खर्च के लिए अंशदान करना होता है।
 
उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में हिन्दी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र में 129 देशों का समर्थन जुटाना कठिन काम नहीं है। हमने योग दिवस को मान्यता दिलाने में 177 देशों का समर्थन जुटाया, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में सदस्यता के संदर्भ में 183 देशों का समर्थन जुटाया।
 
 
विदेश मंत्री ने कहा कि लेकिन आधिकारिक भाषा के संदर्भ में सदस्य देशों को वोट से समर्थन देने के साथ आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता है। अगर इसका पूरा खर्च भी हमें देना पड़े, तब हम इसके लिए तैयार हैं। हम मारीशस, सूरीनाम एवं अन्य गिरमिटिया देशों के साथ संपर्क में हैं।
 
सुषमा ने कहा कि 129 देशों का समर्थन मिल गया और वे पैसा देने को भी राजी हो गए, तब अधिकारिक भाषा हमें मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में हिन्दी को स्वीकार करने और सम्पूर्ण विश्व में हिन्दी को प्रचारित करने के लिए सरकार लगातार उपाय कर रही है। कई अवसरों पर भारतीय नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी में वक्तव्य दिए। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका के हालिया रुख से सरकार की विदेश नीति विफल, क्या बोली कांग्रेस

LIVE: अब तक 50 शव निकाले, 242 पैसेंजर समेत पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी एयर इंडिया के प्‍लैन में सवार थे

अमित शाह बोले, मोदी सरकार ने 11 साल के शासन में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बनाया लोकतांत्रिक

Ahmedabad Plane crash : एयर इंडिया के 171 ड्रीमलाइनर प्‍लैन क्रेश की 10 बड़ी बातें

बड़ा हादसा, अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में 242 यात्री सवार

अगला लेख