Publish Date: Wed, 07 Aug 2019 (08:57 IST)
Updated Date: Wed, 07 Aug 2019 (08:59 IST)
चेन्नई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार रात पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। बनर्जी ने स्वराज को एक उत्कृष्ट राजनीतिज्ञ, एक अच्छा इंसान बताया और कहा कि उनके साथ उन्होंने संसद में कई अच्छे पल बिताए।
मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि सुषमा स्वराजजी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख हुआ, 1990 के दशक से ही मैं उन्हें जानती थी। भले ही हमारी विचारधाराएं भिन्न थीं, हमने संसद में कई सौहार्दपूर्ण पल साझा किए। एक उत्कृष्ट राजनेता, अच्छी इंसान। उनकी कमी खलेगी।