ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

योग करते-करते सो गए रेल मंत्री सुरेश प्रभु

Advertiesment
Suresh Prabhu
नई दिल्ली। योग दिवस पर कोच्चि में योग करते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु को अचानक नींद आ गई और यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों ने उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई।
 
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों के साथ योग का एक आसन करते हुए सुरेश प्रभु का झपकी लग गई। आसन करने के बाद बाकी लोग सहजता से उठ गए लेकिन सुरेश प्रभु इंस्ट्रक्टर के हाथ लगाने पर ही उठे।
 
इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनकी तस्वीर खींच सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। 
 
गौरतलब है 21 जून को पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मोदी सरकार के मंत्रियों ने भी अलग-अलग शहरों में जाकर योग किया। रेल मंत्री सुरेश प्रभु योग दिवस पर कोच्चि में थे।
चित्र सौजन्य : ट्विटर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi