UAPA मामले में सिख अलगाववादी को जमानत देने से SC ने किया इनकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (06:00 IST)
Sikh separatist denied bail in UAPA case : उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने एक कथित खालिस्तानी अलगाववादी को गुरुवार को जमानत देने से इनकार कर दिया। यह अलगाववादी कथित तौर पर प्रतिबंधित संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' का सदस्य है। इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) कर रही है।

न्यायालय ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री से प्रथम दृष्टया आतंकवादी कृत्य की साजिश में उसकी संलिप्तता का संकेत मिलता है। यह अलगाववादी कथित तौर पर प्रतिबंधित संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' का सदस्य है।
 
न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के मामले में गुरविंदर सिंह उर्फ गुरप्रीत सिंह गोपी को जमानत देने से इनकार करने वाले पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।
ALSO READ: खालिस्तानी-गैंगस्टरों के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, 7 राज्यों की 53 जगहों पर छापेमारी
इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कर रही है। पीठ ने उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ गुरविंदर सिंह की अपील खारिज करते हुए कहा, हमारा मानना है कि रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री प्रथम दृष्टया साजिश के एक हिस्से के रूप में आरोपी की संलिप्तता का संकेत देती है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

UNSC की बैठक से पहले पाकिस्तान ने क्यों की बंद कमरे की मांग, क्या है दहशत की वजह?

जनता भूखे मर रही और पाकिस्तान ने मंत्रियों की सैलरी 188% बढ़ा दी, ये है देश के हाल

Weather Update: प्री मानसून से अनेक राज्यों में हुई वर्षा, इंदौर में पौने 3 इंच पानी गिरा, IMD का अलर्ट

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

अगला लेख
More