सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बचाव कार्य जारी रखें, चमत्कार होते रहते हैं

Webdunia
शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (14:30 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मेघालय की पूर्वी जैंतिया पहाड़ी स्थित कोयला खदान में फंसे खनिकों को बचाने के लिए प्रयास जारी रखने एवं विशेषज्ञों की मदद लेने का केंद्र एवं राज्य सरकार को कहा है।
 
न्यायमूर्ति अर्जन कुमार सीकरी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बचाव अभियान जारी रखे, क्योंकि चमत्कार होते रहते हैं।
 
न्यायमूर्ति सीकरी ने कहा कि आप बचाव अभियान जारी रखें, क्या पता सभी खनिक या उनमें से कुछ अभी तक जिंदा हों। चमत्कार होते रहते हैं।
 
न्यायालय ने हालांकि यह भी पूछा कि अवैध खनन करने वाले व्यक्तियों और इसकी अनुमति देने वाले अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है?
 
गत वर्ष 13 दिसंबर से फंसे खनिकों को बाहर निकालने के लिए नौसेना, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल, ओडिशा फायर सर्विस, राज्य आपदा प्रबंधन बल सहित विभिन्न एजेंसियों के कम से कम 200 बचावकर्मी इस अभियान में जुटे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान में जेब में रखे पेजर्स में ब्लास्ट, ईरान के राजदूत समेत 2750 से ज्यादा लोग घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Triumph Speed T4 : Royal Enfield और KTM से टक्कर देने आई सबसे सस्ती ट्रायम्फ बाइक

अगला लेख
More