न्यायालय ने दी 26 सप्ताह का गर्भ गिराने की अनुमति

Webdunia
मंगलवार, 4 जुलाई 2017 (00:56 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आज गर्भपात पर अहम फैसला देते हुए एक महिला को 26 सप्ताह का गर्भ गिराने की अनुमति दे दी। न्यायालय ने महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जांच के लिए सात डॉक्टरों की एक टीम गठित की थी। 
                            
पश्चिम बंगाल की एक महिला और उसके पति ने शीर्ष न्यायालय से गर्भपात की इजाजत इस आधार पर मांगी थी कि महिला के गर्भ में पल रहा भ्रूण दिल की गंभीर बीमारी से ग्रसित है, जो महिला की सेहत के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
                            
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुले न्यायालय में न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायाधीश ए एम खानविलकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए महिला को गर्भपात की इजाजत दी। 
 
न्यायालय ने महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जांच के लिए सात डॉक्टरों की एक टीम गठित की थी। डॉक्टरों की टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही महिला को गर्भपात की अनुमति दी गई। डॉक्टरों ने गर्भपात की सलाह दी थी। 
 
रिपोर्ट में कहा गया था कि अगर गर्भावस्था जारी रही तो मां को गंभीर मानसिक आघात का खतरा है। इसके अलावा अगर बच्चे का जन्म हुआ तो दिल की बीमारियों से राहत के लिए उसकी कई बार शल्य चिकित्सा करनी पड़ सकती है। 
   
शीर्ष न्यायालय ने पिछले महीने केंद्र को नोटिस भेजकर इस मामले पर राय मांगी थी। महिला के वकील ने एम टी पी कानून 1971 की धारा तीन की वैधता को न्यायालय में चुनौती दी थी। वकील ने महिला को गर्भपात की अनुमति देने के लिये प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषग्य डॉ. देवी शेट्टी का एक प्रमाणपत्र भी न्यायालय के समक्ष रखा था। 
 
कानून के तहत 20 सप्ताह से अधिक समय के गर्भ का गर्भपात कराना गैर कानूनी माना जाता है। महिला का कहना था कि 25 मई को जब उसे गर्भ में पल रहे भ्रूण की जन्मजात बीमारी का पता चला तब तक 20 सप्ताह से अधिक का समय हो गया था। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More