Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Super Cyclone Amphan : पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तबाही की कहानी, चित्रों की जुबानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Super Cyclone Amphan
, गुरुवार, 21 मई 2020 (08:20 IST)
कोलकोता। सुपर साइक्लोन अम्फान से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी तबाही हुई है। इस खतरनाक तूफान से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।
 
चक्रवात अपराह्न में करीब ढाई बजे पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच तट पर पहुंचा। चक्रवात के कारण तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही हुई। चक्रवात की वजह से बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए वहीं कच्चे मकानों को भी खासा नुकसान हुआ।
 
Super Cyclone Amphan
अधिकारियों के अनुसार चक्रवात आने से पहले पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कम से कम 6.58 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।
 
Super Cyclone Amphan
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल तट पर पहुचने के समय चक्रवात के केंद्र के पास हवा की गति 160-170 किमी प्रति घंटे थी। 
 
Super Cyclone Amphan
हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि कम से कम 10 से 12 लोगों की जान जा चुकी है। वे राज्य सचिवालय नबन्ना से हालात पर नजर रख रही हैं।
 
Super Cyclone Amphan
उन्होंने कहा कि इलाके के इलाके तबाह हो गए। मैंने आज युद्ध जैसे हालात का सामना किया। कम से कम 10-12 लोग मारे गए हैं। नंदीग्राम और रामनगर...उत्तर तथा दक्षिण 24 परगना के दो जिले पूरी तरह तबाह हो गए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Covid 19 : दिल्ली में Corona से मरने वाले 26 प्रतिशत से अधिक मरीज 50 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के