सोशल मीडिया बना जान का दुश्‍मन, ट्रोलिंग ने ले ली मां की जान, वजह थी ये घटना?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 21 मई 2024 (12:40 IST)
तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नई में एक महिला ने आत्‍महत्‍या कर के अपनी जिंदगी खत्‍म कर ली। वजह थी सोशल मीडिया में लोग उसे ‘लापरवाह मां’ कहकर लगातार ट्रोल कर रहे थे। ट्रोलिंग से महिला इतनी परेशान हुई कि वो डिप्रेशन में आ गई और अपनी जान दे दी।

दरअसल, कुछ दिनों पहले चेन्‍नई का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें देखा गया था कि एक बच्‍ची फ्लेट की गैलरी से गिरकर नीचे वाले फ्लेट के शेड पर गिर गई थी। यह हादसा तब हुआ था जब मां बच्‍ची को गोद में लेकर उसे दूध पिला रही थी। बाद में आसपास के लोगों ने बडी मुश्‍किल से उसे रेस्‍क्‍यू किया था। रेस्‍क्‍यू करने से हालांकि बच्‍ची की जान बच गई थी।

क्‍यों दी महिला ने जान: दरअसल, इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद लोगों ने मां की ट्रोलिंग शुरू कर दी। महिला का लापरवाह मां कहा था। लगातार हो रही ट्रोलिंग की वजह से वो परेशान थी। महिला के पति का कहना है कि इस घटना के बाद से वह डिप्रेशन में चली गई थी। उसका इलाज चल रहा था। बता दें कि घटना 28 अप्रैल की है। जब 33 साल की वी. रम्या नाम की महिला अपनी 7 महीने की बेटी को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की गैलरी पर स्तनपान करवा रही थी। तभी बच्ची हाथों से गिर गई थी। वह पहली मंजिल पर शेड पर अटक गई थी। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद बच्ची को बचा लिया था। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में कुछ लोग बिल्डिंग के नीचे चादर लेकर खड़े थे, ताकि बच्ची को चोट लगने से बचाया जा सके।

पड़ोसियों ने ही सोशल मीडिया पर डाल दी क्लिप : घटना 28 अप्रैल की है। बच्चा अपनी मां की गोद में था। इसी दौरान वह हाथों से छटक गया और दूसरी मंजिल पर बने एक शेड पर अटक गया। महिला के पड़ोसी ने सोशल मीडिया पर क्लिप डाल दी, जिसमें लोग बच्चे को बचाते हुए दिख रहे थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने पड़ोसियों की प्रशंसा की, जिन्होंने बच्चे की जान बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डाल दी थी। साथ ही लोगों ने मां की कड़ी आलोचना की और मां पर लापरवाही के आरोप लगाए।

ट्रोलिंग से तंग आकर मायके गई : कोयंबटूर के करमादाई पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला घटना के बाद से काफी तनाव में थी। महिला अपनी आलोचनाओं से काफी परेशान थी। ट्रोलिंग से परेशान होकर महिला दो सप्ताह पहले अपने पति और बच्चों के साथ कोयंबटूर में अपने मायके चली गई। यहां भी वह परेशान रही और अंत में थककर उसने आत्महत्या कर ली। महिला के दो बच्चे हैं, जिसमें एक की उम्र पांच साल तो वहीं दूसरे की उम्र आठ माह है
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

4 दिन में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, क्यों लगी घोड़े खच्चरों के संचालन पर रोक?

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

RBI ने दूसरी छमाही में बढ़ाया 25 टन सोना, पिछले 7 सालों में ऐतिहासिक इजाफा

Murshidabad violence : मुख्यमंत्री ममता ने किया मुर्शिदाबाद हिंसा क्षेत्र का दौरा, भाजपा पर लगाया सांप्रदायिक वायरस फैलाने का आरोप

अगला लेख
More