सहारा प्रमुख को 1500 करोड़ जमा कराने का आदेश

Webdunia
मंगलवार, 25 जुलाई 2017 (21:49 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय को सात सितम्बर तक सेबी-सहारा खाते में 1500 करोड़ रुपए जमा कराने का आज आदेश दिया। न्यायालय ने सहारा प्रमुख की पैरोल अवधि भी 10 अक्टूबर तक बढ़ा दी। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति अर्जन कुमार सिकरी की पीठ ने यह आदेश सहारा प्रमुख एवं भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश दिया।
       
शीर्ष अदालत ने कहा, 'पहले बकाया पैसे जमा हों उसके बाद हम देखेंगे कि निवेशक को पैसा आपके कहे मुताबिक मिला था या नही। हम यह भी देखेंगे कि वे निवेशक थे, काल्पनिक थे या चांद से आए थे।' न्यायालय ने सहारा प्रमुख की एमबी वैली की नीलामी प्रक्रिया शुरू करने का भी आदेश दिया। न्यायालय ने एमबी वैली नीलामी के लिए आधिकारिक लिक्विडेटर की योजना पर मुहर लगा दी। इस मामले में अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी। इससे पहले न्यायालय ने सहारा समूह के वकील कपिल सिब्बल की उस दलील को ठुकरा दिया, जिसमें उन्होंने बकाया 9017 करोड़ चुकाने के लिए डेढ़ साल का समय मांगा था। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में भी हरियाणा जैसी गलती कर रही है कांग्रेस

साक्षी मलिक ने विनेश और बजरंग की खोली पोल, बबीता पर लगाया बड़ा आरोप

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 12 से ज्यादा घायल

महाराष्ट्र-झारखंड में BJP ने परिवारवाद को दिया मौका, काशी में पीएम मोदी ने कोसा

भाजपा का केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, शीशमहल में करदाताओं के पैसे के दुरुपयोग का आरोप

अगला लेख
More