अडाणी की सीमेंट कंपनी ACC की दो टूक, हिंडनबर्ग आरोपों की कोई जांच नहीं करेंगे

Webdunia
शुक्रवार, 28 जुलाई 2023 (22:12 IST)
Hindenburg Report : सीमेंट बनाने वाली कंपनी एसीसी लिमिटेड ने कहा कि वह अमेरिकी वित्तीय शोध और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों को लेकर स्वतंत्र रूप से कोई जांच नहीं करेगी। एसीसी अब अडाणी समूह का हिस्सा है।
 
एसीसी सीमेंट ने अपनी पहली तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए गुरुवार को कहा कि अडाणी समूह पहले ही स्वतंत्र रूप से काम करने वाली विधि कंपनियों से समीक्षा करवा चुकी है। उनकी राय से स्पष्ट हो गया कि कंपनी लागू कानूनों व विनियमों का पालन कर रही है।
 
कंपनी ने कहा, इसलिए नियामक जांच के आ चुके तथा लंबित परिणाम और संबंधित कार्यवाही को ध्यान में रखते हुए इसमें अलग से कोई स्वतंत्र जांच नहीं कराने का फैसला किया गया है। वित्तीय परिणामों में इस संबंध में कोई समायोजन नहीं किया गया है। 
 
हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडाणी पर शेयरों की कीमतों में हेराफेरी करने और खातों में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। साथ ही अमेरिकी कंपनी ने फर्जी कंपनियों के जरिए धन के गुपचुप लेनदेन का भी आरोप लगाया था। रिपोर्ट आने के बाद समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्य सबसे निचले स्तर पर 150 अरब डॉलर से भी नीचे पहुंच गया था और अडाणी को सबसे अमीर भारतीय होने का तमगा खोना पड़ा था।Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More