मुंबई में होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार, घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़

Webdunia
रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (07:53 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी ने शनिवार देर रात दुनिया को अलविदा कह दिया। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सोमवार को मुंबई लाया जाएगा। श्रीदेवी के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया और उनके घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जमा है।  
 
श्रीदेवी, पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ एक पारिवारिक शादी में शिरकत करने के लिए दुबई आई थीं। श्रीदेवी को अचानक हार्टअटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

कल हो सकता है अंतिम संस्कार : बताया जा रहा है कि दुबई पुलिस श्रीदेवी की मौत की जांच कर रही है। पहले शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस वजह से उनके अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। 
 
दुबई रवाना हुई बेटी जाह्नवी: श्रीदेवी के करीबी रिश्तेदार संजय कपूर ने कहा है कि वे दुबई से शादी अटेंड करके मुंबई वापस आ चुके थे लेकिन ये खबर मिलते ही वे फिर दुबई रवाना हो गए हैं। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर भी दुबई के लिए रवाना हो गईं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More