श्रीलंका ने पकड़े गए 68 भारतीय मछुआरों को रिहा कर वापस स्वदेश भेजा

Webdunia
शनिवार, 5 नवंबर 2022 (00:20 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि श्रीलंका की नौसेना द्वारा पकड़े गए 68 भारतीय मछुआरों को रिहा करने के बाद स्वदेश भेज दिया है। शीर्ष अदालत उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें केंद्र सरकार को भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए श्रीलंकाई सरकार से बातचीत करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने सरकार की ओर से प्रस्तुत स्थिति रिपोर्ट पर संज्ञान लिया और मछुआरों की रिहाई के लिए दायर याचिका का निस्तारण कर दिया।

शीर्ष अदालत ने कहा, हमने केंद्र सरकार की ओर से शपथ पत्र के साथ दी गई स्थिति रिपोर्ट का अवलोकन किया। इसमें जानकारी दी गई है कि 18 से 20 दिसंबर 2021 के बीच श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़े गए सभी 68 भारतीय मछुआरों को रिहा कर स्वदेश भेज दिया गया है।

न्यायालय ने कहा, इन परिस्थितियों में हम मौजूदा याचिका को लंबित रखने का कोई कारण नहीं पाते हैं और इसे निस्तारित करते हैं। इस संबंध में लंबित अगर कोई और याचिका है तो उन्हें भी निस्तारित किया जाता है।

शीर्ष अदालत उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें केंद्र सरकार को भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए श्रीलंकाई सरकार से बातचीत करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।(भाषा) सांकेतिक फोटो
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहबादिया को फटकार, पासपोर्ट सरेंडर करने को भी कहा

उदित राज के बिगड़े बोल, मायावती ने किया पलटवार

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

अगला लेख
More