सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, विशेष पॉक्सो अदालतों ने 1.44 लाख मामलों का किया निपटारा

Webdunia
बुधवार, 29 मार्च 2023 (17:13 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पॉक्सो) के तहत विशेष अदालतों ने अब तक 1,44,000 से अधिक मामलों का निपटारा किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि बलात्कार और पॉक्सो मामलों के शीघ्र निपटान के लिए 1023 फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय (एफटीएससी) की स्थापना की खातिर 2 अक्टूबर 2019 से एफटीएससी स्कीम शुरू की गई थी। मंत्री ने कहा कि 31 जनवरी 2023 तक 28 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 411 विशेष पॉक्सो अदालतों सहित 764 एफटीएससी क्रियाशील हैं जिन्होंने 1,44,000 से अधिक मामलों का निपटारा किया है। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम में त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अदालतों की स्थापना का प्रावधान है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Related News

प्रकाश आंबेडकर का सनसनीखेज दावा, CM रहते दाऊद से मिले थे शरद पवार

सलमान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, मुंबई पुलिस को मिला संदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, मैं PM नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं

भारत में 23 करोड़ से ज्यादा लोग घोर गरीब, UNDP की रिपोर्ट में खुलासा

हरियाणा के सभी मंत्री करोड़पति, नहीं है कोई आपराधिक मामला

Money Laundering Csae : ED ने YSRCP के पूर्व सांसद के यहां की छापेमारी

भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए, वायनाड में प्रियंका के मुकाबले नव्या

RSS नेता हत्याकांड : NIA ने PFI सदस्यों की जमानत को SC में दी चुनौती

झारखंड में भाजपा की पहली सूची में 66 उम्मीदवार, धनवार से बाबूलाल मरांडी, सरायकेला से चंपई सोरेन (संपूर्ण सूची)

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप

अगला लेख
More