सोनिया गांधी का मोदी पर निशाना- सत्ता में बैठे लोग उन संस्थानों को कर रहे हैं नष्ट जिनसे भारत फलाफूला

Webdunia
बुधवार, 29 नवंबर 2023 (23:01 IST)
Sonia Gandhi targeted Prime Minister Narendra Modi : कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने 5 दशक के राजनीतिक जीवन में सिद्धांतों से समझौता कभी नहीं किया, मर्यादा को महत्व दिया, इसलिए वर्तमान माहौल में वह कांग्रेस के सबसे उपयुक्त अध्यक्ष हैं। सोनिया ने इस दौरान अप्रत्‍यक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।  
 
श्रीमती गांधी ने खड़गे के 50 साल की राजनीतिक जीवन पर प्रकाशित पुस्तक ‘मल्लिकार्जुन खड़गे : पॉलिटिकल एंगेजमेंट विद कम्पैशन, जस्टिस एंड इनक्लूसिव डेवलपमेंट’ का विमोचन करते हुए कहा कि खड़गे ने हमेशा पार्टी संगठन को अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर रखा है। उन्होंने कांग्रेस को एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ाकर एक मजबूत संगठन बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
 
उन्होंने कहा, आज संविधान पर हमला हो रहा है, संवैधानिक संस्थाओं को तोड़ा जा रहा है, संविधान की बुनियादी आत्मा को तहस-नहस किया जा रहा है। संस्थानों, व्यवस्थाओं, सिद्धांतों को तोड़ा जा रहा है। कांग्रस संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए लड़ रही है और खडगे इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं, इसलिए खडगे वर्तमान माहौल में कांग्रेस के सबसे उपयुक्त अध्यक्ष हैं। इसमें उन्हें मेरा और कांग्रेस का पूरा समर्थन है।
श्रीमती गांधी ने कहा, राजनीति में पचास साल एक लंबी अवधि होती है। खड़गे इस अवधि में विवादों से दूर रहकर अपनी विचारधारा से समझौता किए बिना लगातार आगे बढ़ते रहे। एक बार भी राजनीतिक लड़ाई जीतने के लिए मर्यादा और आचरण से समझौता नहीं किया, इसीलिए खड़गे जी आज कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में खड़े हैं। उनका शानदार जीवन और कार्य उन मूल्यों का उदाहरण है, जिन्हें आधुनिक भारत के संस्थापकों और वास्तुकारों ने अपनाया।
 
इस मौके पर द्रमुक नेता टीआर बालू, राष्ट्रीय जनता दल नेता मनोज झा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सीताराम येचुरी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। पुस्तक में सोनिया गांधी, सुमित्रा महाजन, रामनाथ कोविंद, मनमोहन सिंह, एम. वेंकैया नायडू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राहुल गांधी, शरद पवार सहित कई हस्तियों ने लेख लिखा है। (एजेंसियां) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

भारत की पाकिस्‍तान को कड़ी चेतावनी, अब आतंकी हमले का जवाब युद्ध की तरह दिया जाएगा

India Pakistan war : चीन की भारत और पाकिस्तान से शांति और संयम बरतने की अपील

सायरन से कैसे बची जम्मू के एक परिवार की जान, धमाके की आवाज सुन लगा सब कुछ खत्म हो गया

क्या पाकिस्तान के कब्जे में हैं स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह? आखिर क्या है सच्चाई

मीडिया चैनलों में नहीं बजेगा सायरन, जानिए वजह

अगला लेख
More