मोदी के नारे सिर्फ सत्ता हथियाने की चाल थी : सोनिया गांधी

Webdunia
शनिवार, 17 मार्च 2018 (16:41 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला और कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ जैसे नारे सिर्फ नाटक थे और सत्ता हथियाने की चाल थी। कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन में सोनिया ने कहा कि ‘मैं राजनीति में नहीं आना चाहती थी, परिस्थितियों के कारण आई।’

उन्होंने कहा कि हमने बहुत से राज्यों में सरकारें बनाईं और इन सरकारों के काम ने पार्टी को मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार में हम अपने संकल्पों के प्रति सजग रहे और बहुत क़ामयाबी हासिल की। मनमोहन सिंह के समय अर्थव्यवस्था ने प्रगति की और विकास दर अब तक के सबसे उच्च स्तर पर रही। मनरेगा, खाद्य सुरक्षा जैसे कानून से करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव आया।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार इन योजनाओं और कार्यक्रमों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। सोनिया ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के अहंकार के सामने कभी नहीं झुकेगी। हम मोदी सरकार के भ्रष्टाचार का खुलासा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ जैसे नारे सिर्फ नाटक थे और सत्ता हथियाने की चाल थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्र निर्माण में सबसे ज़्यादा योगदान दिया है। अब कांग्रेस अध्यक्ष और हम सबके सामने चुनौती आसान नहीं है। हमें संघर्ष करना होगा। पक्षपात मुक्त, प्रतिशोध मुक्त भारत बनाना होगा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर : अखिलेश यादव

Pahalgam Terror Attack : देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

UP : संभल में 33 निजी स्कूलों पर जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख
More