सोनिया गांधी ने किया महिला आरक्षण बिल का समर्थन, बताया राजीव गांधी का सपना

Webdunia
बुधवार, 20 सितम्बर 2023 (12:02 IST)
Women Reservation Bill : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हुए कहा कि 13 साल से महिलाएं भागीदारी का इंतजार कर रही हैं। कांग्रेस की मांग है कि बिल को तुरंत अमल में लाया जाए। बिल में देरी करना महिलाओं से नाइंसाफी होगी। 
 
सोनिया गांधी ने कहा कि मैं एक सवाल पूछना चाहती हूं देश की स्त्रियां अपनी राजनीतिक ज़िम्मेदारी का इंतजार कर रही हैं लेकिन अभी भी इसके लिए उन्हें कितने वर्ष इंतज़ार करना होगा? 
 
उन्होंने सरकार से जातिगत जनगणना तुरंत कराने की मांग की। उन्होंने OBC, SC, ST महिलाओं को आरक्षण देने की भी मांग की।
 
सोनिया गांधी ने कहा कि ये मेरे पति राजीव गांधी का सपना था। बाद में पीएम पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने ही उसे पारित कराया था। आज उसी का नतीजा है कि देशभर के स्थानीय निकायों के जरिए हमारे पास 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं। राजीव गांधी का सपना अभी तक आधा ही पूरा हुआ है। इस बिल के पारित होने के बाद यह सपना पूरा होगा।

<

भारत की स्त्री के हृदय में महासागर जैसा धीरज है। उसने खुद के साथ हुई बेईमानी की शिकायत नहीं की और सिर्फ अपने फायदे के बारे में कभी नहीं सोचा।

उसने नदियों की तरह सबकी भलाई के लिए काम किया है और मुश्किल वक्त में हिमालय की तरह अडिग रही।

: CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी pic.twitter.com/hkreC23IrH

— Congress (@INCIndia) September 20, 2023 >उन्होंने कहा कि भारत की स्त्री के हृदय में महासागर जैसा धीरज है। उसने खुद के साथ हुई बेईमानी की शिकायत नहीं की और सिर्फ अपने फायदे के बारे में कभी नहीं सोचा। उसने नदियों की तरह सबकी भलाई के लिए काम किया है और मुश्किल वक्त में हिमालय की तरह अडिग रही।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

3 दिन जो चला वह युद्‍ध से कम नहीं, Operation Sindoor की पूरी कहानी, भारतीय सेना ने कैसे तबाह किए आतंक के अड्डे

Operation Sindoor : 100 आतंकी मारे, 9 कैंप किए तबाह, ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए बड़े खुलासे

Operation Sindoor : भारत ने लिया पुलवामा का बदला, ऑपरेशन सिंदूर में इन आतंकियों को किया ढेर

राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, Operation Sindoor को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

PM मोदी के निर्देश- वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा, निर्णायक मोड़ पर थे हवाई हमले, ऑपरेशन सिंदूर भारत ने हासिल किए तीन लक्ष्य

सभी देखें

नवीनतम

अब राजनीति शुरू, कांग्रेस ने पूछा- क्या पहलगाम पर गृहमंत्री शाह देंगे इस्तीफा?

ISRO के 10 उपग्रह निरंतर निगरानी कर रहे, 2040 तक देश का पहला अंतरिक्ष स्टेशन होगा स्थापित

पाकिस्तान के पाप का घड़ा भर गया है, भारतीय सेना की कड़ी चेतावनी

BSF जवान की रिहाई के होंगे प्रयास, ममता बनर्जी का पत्नी को दिलासा

उमर अब्दुल्ला ने किया पुंछ के गोलाबारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, बंकर बनाने पर दिया जोर

अगला लेख
More