सोनिया गांधी ने अरुण जेटली की पत्नी को लिखा भावुक प‍त्र

Webdunia
रविवार, 25 अगस्त 2019 (08:59 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर दु:ख प्रकट किया। सोनिया ने उनकी पत्नी संगीता जेटली को लिखे एक पत्र में कहा कि अरुण जेटली ने राजनीतिक दायरे से बाहर जाकर दोस्तों को आकर्षित किया और उन्होंने अंत तक अदम्य साहस के साथ क्रूर बीमारी का मुकाबला किया।
 
इससे पूर्व सोनिया गांधी ने अरुण जेटली के घर जाकर संगीता जेटली को गले लगाते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की थी। संगीता जेटली को लिखे पत्र में सोनिया गांधी ने कहा कि मैं आपके पति के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। उन्होंने लिखा कि अरुण जेटली एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने राजनीतिक दायरे से बाहर और जीवन के हर पड़ाव पर दोस्तों और प्रशंसकों को आकर्षित किया है।
 
सोनिया गांधी ने कहा कि कैबिनेट में किसी भी पद पर रहते हुए, राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में, और सर्वोच्च न्यायालय में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में उनकी तीक्ष्ण बुद्धि, क्षमता और उनका संचार कौशल स्पष्ट था। कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में लिखा कि जेटलीजी ने बीमारी से अंतिम दम तक लड़ाई लड़ी। उनका जाना इस मायने में और भी दुखद है कि उन्हें अभी सार्वजनिक जीवन बहुत योगदान देना था।
 
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। अरुण जेटली का कई हफ्तों से एम्स में इलाज चल रहा था। रविवार दोपहर निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
(Photo courtesy: Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: जाते जाते मानसून कई राज्यों को कर रहा तरबतर, IMD ने जारी किया 13 राज्यों को लेकर येलो अलर्ट

संभल में गिरा ऐतिहासिक चक्की का पाट, क्या है इसका आल्हा उदल से कनेक्शन?

भारत यूं ही कोयला निकालता रहा तो दोगुना होगा मीथेन उत्सर्जन

कांग्रेस नेता हुड्‍डा ने बताया, 10 साल बाद भाजपा को क्यों याद आई लाडो लक्ष्मी योजना?

Ground Report : तिरुपति के लड्डू प्रसाद में पशु चर्बी वाला घी, कमीशन के लालच में आस्था से खिलवाड़, क्या है सच

अगला लेख
More