पागल हाथी की तरह काम कर रही यह सरकार, सोनम वांगचुक ने वापस लिया पश्मीना मार्च

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (23:23 IST)
सोनम वांगचुक (Sonam wangchuk) ने 7 अप्रैल को निकाला जाने वाला पश्मीना मार्च रद्द कर दिया है।  वांगचुक ने अपने X हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर ये भी कहा कि हमारा मकसद किसी भी तरह दंगा, फसाद, हिंसा करना नहीं है। 
 
प्रशासन की तरफ से लद्दाख आने वाले रास्ते रोके जा रहे हैं, धारा 144 लागू कर दी गई है। इंटरनेट बंद है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है, बिजनेस पर असर पड़ रहा है, जो सही नहीं है। 
ALSO READ: लोकसभा चुनाव 2024 : गुना का गढ़ जीतने के लिए सिंधिया परिवार का आक्रामक प्रचार, क्या बोले महाआर्यमन
वांगचुक ने संवाददाताओं से कहा कि मौजूदा स्थिति (लेह में) को देखते हुए यह सरकार पागल हाथी की तरह काम कर रही है। इसे राष्ट्रीय सुरक्षा या लोगों की भावनाओं और उनकी समस्याओं की कोई परवाह नहीं है। इसकी एकमात्र चिंता चुनाव जीतना है और यह हिंसा की कीमत पर भी लोगों को मार्च करने से रोक सकती है।
ALSO READ: Lok Sabha Elections 2024 : राहुल गांधी की किसने की धोनी से तुलना, बोले- मैच को जल्द खत्म करने में माहिर
उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रीय सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल को लेकर चिंतित हैं। दूसरा लद्दाख में जमीनी स्थिति के बारे में देश में जागरूकता पैदा करने का हमारा उद्देश्य हासिल हो गया है, इसलिए हम लोगों के हित में और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के साथ टकराव से बचने के लिए प्रस्तावित सीमा मार्च को वापस ले रहे हैं।

धारा 144 लागू : इस मार्च में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए लद्दाख प्रशासन ने लेह में धारा 144 लागू कर दी थी। साथ ही इंटरनेट बैन का आदेश भी दिया था। यह आदेश लेह शहर और उसके आसपास के 10 किमी के दायरे में शनिवार शाम 6 बजे से रविवार शाम 6 बजे तक लागू रहना था। एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख