सोनाली फोगाट के PA सुधीर सांगवान ने कबूला अपना जुर्म, कहा- नहीं थी कोई शूटिंग, मैंने ही हत्या की

Webdunia
शनिवार, 3 सितम्बर 2022 (18:44 IST)
सोनाली फोगाट हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। खबरों की मानें तो सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि गोवा पुलिस ने इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। पुलिस के एक सूत्र के हवाले से यह खबर सामने आई है। पुलिस रिमांड में सुधीर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सुधीर ने पुलिस को बताया कि गोवा ले आना उसकी मर्डर प्लानिंग का ही एक हिस्सा था। एक साजिश के तहत उसने सोनाली की हत्या की है।
सुधीर सांगवान ने सोनाली के मर्डर की प्लानिंग समेत कई बड़े खुलासे किए हैं। खबरों के मुताबिक सुधीर साजिश के तहत सोनाली को गुरुग्राम से गोवा लाया था। गोवा में शूटिंग की कोई योजना नहीं थी। सोनाली की हत्या की साजिश बहुत पहले ही रच ली गई थी। गोवा पुलिस ने इस हत्याकांड में कुछ पुख्ता सबूत जुटाए हैं, जो सुधीर सांगवान को दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त हैं। 
 
गोवा के CM प्रमोद सावंत ने जल्द से जल्द चार्जशीट दायर करने के आदेश दिए हैं। 23 अगस्त को गोवा के कर्लीज रेस्टोरेंट में टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
सुधीर-सुखविंदर के खिलाफ हत्या का जबकि इन दोनों के साथ ही रूम बॉय दत्ता प्रसाद गाओंकर, कर्लीज क्लब का मालिक एडविन और रमा मांड्रेकर के खिलाफ NDPS एक्ट का मामला दर्ज करते हुए पांचों को गिरफ्तार कर लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

लद्दाख में दुर्घटना में 2 JCO की गई जान, सेना ने दी श्रद्धांजलि

Ukraine को उसकी ही शांति वार्ता में नहीं बुलाया, इतिहास में ऐसे ढेरों उदाहरण, परिणाम विनाशकारी

FASTag के नए नियम नहीं जाने तो होगा नुकसान, जरूरी खबर

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

अगला लेख
More