एनटीआर के बेटे नंदमुरी हरिकृष्ण की सड़क दुर्घटना में मौत

Webdunia
बुधवार, 29 अगस्त 2018 (12:27 IST)
हैदराबाद। एनटी रामाराव के पुत्र और राज्यसभा के पूर्व सदस्य नंदमुरी हरिकृष्ण की तेलंगाना के नालगोंडा जिले में आज हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू के रिश्तेदार भी हैं।


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 62 वर्षीय हरिकृष्ण एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में कावली जा रहे थे। रास्ते में नालगोंडा राजमार्ग पर उनकी कार डिवाइडर से टकराई और पलटकर सड़क के दूसरी ओर चली गई।

नारकटपल्ली स्थित कामिनेनी अस्पताल के उपचिकित्सा अधिकारी आमिर खान ने बताया कि हरिकृष्ण के सिर में गंभीर चोट आई। संदेह है कि कुछ आंतरिक रक्तस्राव भी हुआ होगा। मृत्यु के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वहां वास्तव में क्या हुआ, इसकी अभी तक पूरी जानकारी नहीं है।

हरिकृष्ण पेशे से अभिनेता थे और उन्होंने कई तेलुगू फिल्मों में काम किया है। उनके पुत्र कल्याणराम और तारक रामा राव (जूनियर एनटीआर) भी तेलुगू फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। अभिनेता और राजनेता एनटी रामाराव तीन बार अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। हरिकृष्ण भी चन्द्रबाबू नायडू की कैबिनेट में 1990 के दशक में मंत्री रहे हैं। 2014 में हरिकृष्ण के पुत्र जानकीराम की भी सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि हरिकृष्ण की दुखद मृत्यु से वे शोकाकुल हैं। उन्होंने ट्वीट किया, लोकप्रिय अभिनेता के रूप में उन्होंने तेलुगू दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। सांसद के रूप में वे बहुत मुखर रहे और बातें साफगोई से रखते थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के साथ है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने भी हरिकृष्ण की असामयिक मृत्यु पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने राजनीति और सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान को भी याद किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख