दिल्ली हिंसा : जहांगीरपुरी में पुलिस जांच दल पर पथराव, आरोपी को पकड़ने गई थी टीम

Webdunia
सोमवार, 18 अप्रैल 2022 (13:28 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर सोमवार को घरों से पथराव किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम सोनू चिकना नामक व्यक्ति को पकड़ने गई थी। यह भी कहा जा रहा है पुलिस एक महिला से पूछताछ कर रही थी। इसी बीच, पुलिस पर पथराव किया गया। 
 
अब तक 23 गिरफ्तार : इससे पहले दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने सोमवार को कहा दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा में अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 8 लोगों का आपराधिक इतिहास है।
 
अस्थाना ने कहा कि शोभायात्रा के साथ पुलिस की पूरी व्यवस्था की गई थी। हमारी टीम ने हालात संभालने की पूरी कोशिश की थी। हिंसा में पुलिसवालों समेत 9 लोग घायल हुए थे। 8 पुलिसवालों को गंभीर चोटें आई थीं। हालांकि जनता में से कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल दूसरे आरोपियों की पहचान की जा रही है। 
दिल्ली के पुलिस आयुक्त अस्थाना ने कहा कि जहांगीरपुरी हिंसा की जांच क्राइम ब्रांच की 14 टीमें कर रही हैं। इस मामले में अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस सिलसिले में सोशल मीडिया फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 
 
अस्थाना ने कहा कि हमने सबूतों के आधार पर कार्रवाई की है। इस मामले में जो दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। हमारी कार्रवाई में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More