उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, पर्यटकों ने उठाया मौसम का भरपूर आनंद (देखिए फोटो)

निष्ठा पांडे
शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (14:34 IST)
नैनीताल। कुमाऊं में नैनीताल, अल्‍मोड़ा, मुक्‍तेश्‍वर और मुनस्‍यारी में बहुप्रतीक्षित हिमपात होने से अब कारोबारियों और उद्यान कास्तकारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पहले से यहां मौजूद पर्यटक ने मौसम का भरपूर लुत्‍फ उठाया। अब इन क्षेत्रों में पर्यटकों की पर्यटन स्‍थलों पर तादाद बढ़ने की संभावना है। नैनीताल, अल्‍मोड़ा, मुक्‍तेश्‍वर और मुनस्‍यारी में यह सीजन का पहला हिमपात है। अल्मोड़ा जनपद के बिनसर टाप, जागेश्वरधाम, शौकियाथल व आसपास के इलाकों में भी देर रात बर्फबारी हुई।
शुक्रवार को बर्फबारी का लुत्फ उठाने सैलानियों का हिमपात वाले क्षेत्रों में पहुंचना शुरू हो गया। इन क्षेत्रों में बर्फानी हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। सीमान्त जिले पिथौरागढ़ के मुनस्यारी जिसे हिम नगरी भी कहते हैं में भी हिमपात हुआ है। हिमनगरी में चार इंच हिमपात हुआ।
 
पाटलठौड़ से कालामुनि रातापानी तक एक से दो फीट तक हिमपात हुआ। जबकि थल मुनस्यारी मार्ग यातायात के लिए बंद है। आसपास की सभी चोटियां लकदक हो गई हैं। धारचूला के चौदास घाटी में भी हिमपात हुआ है।
 नैनीताल जिले में मुक्तेश्वर की पहाड़ी भी हिमपात से चमक बिखेरने लगी है।
सेव बेल्ट मानी जाने वाले रामगढ, गागर, खपराड, शहर फाटक, दुर्गानगर, मोतियापाथर, पहाडपानी, कसियालेख, धानाचूली बैंड समेत तमाम उद्यानीक्रित क्षेत्रों में इस बरफ ने कास्तकारों की बुझी उम्मीद को जगाया है। सेव बागानों के लिए ये बरफ संजीवनी से कम नहीं 
पहाड़ों की रानी मसूरी में बीते दो दिन से जारी बर्फबारी अब थम गई है। मसूरी की वादियां पूरी तरह से बर्फ से ढकी हुई हैं। बर्फबारी होते ही पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। गुरुवार देर रात तक मसूरी में बर्फ गिरी।
 
बर्फबारी की सूचना मिलते ही नगर में पर्यटक उमड़ पड़े। वहीं, शहर में रुक रुककर बारिश और बर्फबारी होती रही। शहर के सबसे ऊंचाई वाले लालटिब्बा क्षेत्र में जमकर हिमपात हुआ। 
उधर, धनोल्टी और बुरांशखंडा में बर्फबारी के बाद पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए गुरुवार को ही सैलानी मसूरी पहुंचने शुरू हो गए थे। मसूरी के समीपवर्ती क्षेत्र धनोल्टी और बुरांशखंडा में भी बर्फबारी हुई। गुरुवार देर रात बर्फबारी के बाद शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में पर्यटक धनोल्टी और बुरांशखंडा में मौसम का लुत्फ उठाते दिखे।
हालांकि स्थानीय लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। ठंड बढ़ने से लोग घरों में कैद हो गए हैं। पर्यटन व्यवसायी खुश हैं। सुरकंडा देवी मंदिर के आसपास भी बर्फबारी हुई है। पर्यटक बर्फ का जमकर लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

मोदी ने पेड़ की सूखी छाल से सुंदर कलाकृतियां बनाने वाले उत्तराखंड के कलाकार की सराहना की

महाराष्ट्र पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, 3 दिन में पहुंचेगा मुंबई

लालू यादव का बड़ा फैसला, तेजप्रताप यादव को राजद से निकाला, परिवार ने भी बनाई दूरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

26 मई को नरसिंहपुर जिले में 3 दिवसीय कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़

अगला लेख