Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी और बादल छाए, श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात

Webdunia
बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (13:36 IST)
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में जहां बर्फबारी और बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है, वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार की रात मौसम की सबसे सर्द रही। आने वाले समय में मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। 
 
हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे। वहीं, लाहुल और मनाली की पहाडिय़ों में हिमपात शुरू हो गया है। इसके बाद मौसम में ठंड बढ़ गई है और लाहुल घाटी में पर्यटकों को दारचा तक ही जाने की अनुमति दी गई है।
 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 5 दिन प्रदेश के 5 जिलों लाहुल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू व शिमला में आंधी के साथ भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका भी जताई गई है। इसके अलावा ज्यादातर जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
श्रीनगर में सबसे सर्द रात : दूसरी ओर, पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है और श्रीनगर स्थित घाटी के विभिन्न केंद्रों के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
राजस्थान में छिटपुट बारिश : वहीं, राजस्थान के उदयपुर एवं आसपास के इलाकों में रिमझिम बारिश होने के बाद ठंड बढ़ गई। आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं। 
 
मौसम पूर्वानुमान : स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के शेष हिस्सों और सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
रायलसीमा, दक्षिणपूर्व राजस्थान और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय भागों में तेज हवाएं चल सकती हैं तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। (फाइल फोटो)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अखिलेश यादव का तंज, भारत का नाम बदलकर 'भाजपा' करना ही बाकी

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

अगला लेख
More