देश के अपमान पर सियासी घमासान, स्मृति ईरानी बोलीं- डरपोक ना होने का ढोंग करते हैं राहुल गांधी

smriti irani
Webdunia
मंगलवार, 28 मार्च 2023 (10:28 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने मंगलवार को एक बार फिर राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का टारगेट सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी है जबकि मोदी का टारगेट देश का विकास है। उन्होंने राहुल गांधी पर डरपोक ना होने का ढोंग करने का भी आरोप लगाया। 
 
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अपनी पॉलिटिकल बौखलाहट में राहुल गांधी का मोदी जी के प्रति विष, देश के अपमान में परिवर्तित हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करते-करते पूरे OBC समाज का अपमान करना भी उन्होंने उचित समझा। 
 
स्मृति ईरानी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की इमेज पर प्रहार करने के लिए राहुल गांधी विदेश में झूठ बोला… देश में झूठ बोला… संसद में झूठ बोला। ये वो व्यक्ति है जो सुप्रीम कोर्ट के सामने नाक रगड़ कर माफी मांगते हैं और आज ढोंग करते हैं डरपोक ना होने का।
 
उन्होंने कहा कि इनका ना तो लोकतंत्र से सरोकार है, ना OBC समाज के प्रति कोई सम्मान रखते हैं। उनका टारगेट सिर्फ मोदी है और मोदी का टारगेट देश का विकास है। अदालत ने राहुल गांधी को किसी एक व्यक्ति का अपमान करने के मामले में नहीं बल्कि पूरे समुदाय का अपमान करने के लिए दोषी माना है।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब गांधी परिवार ने दलित या पिछड़े वर्ग के लोगों का अपमान करने की कोशिश की है। जब एक आदिवासी समुदाय से आने वाली महिला राष्ट्रपति बनीं थी, तो कांग्रेस के सदस्यों ने गांधी परिवार के निर्देश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी अपमान किया था। 
 
इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वह लोग (भाजपा) उनको (राहुल गांधी) कमजोर करने की पूरी कोशिश करेंगे। वह अपनी मां के यहां जाकर रह सकते हैं या अगर हमारे पास आएंगे तो हम अपने घर में जगह देंगे। मैं सरकार के डराने, धमकाने वाले इस रवैये की निंदा करता हूं। ऐसा बहुत बार हुआ है कि हम (सांसद) 3-4 महिने बिना घर के रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर आई थी पाकिस्‍तान के लिए जासूसी करने वाली ज्‍योति मल्‍होत्रा, जांच एजेंसी हैरान, क्‍यों शेयर नहीं की विजिट

क्या MP के मंत्री विजय शाह पर गिरेगी गाज, सुप्रीम कोर्ट को माफी मंजूर नहीं

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ प्रोस्टेट कैंसर, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी, लक्षण और उपचार

संभल शाही जामा मस्जिद विवाद पर हाईकोर्ट आज सुनाएगा अहम फैसला कि ASI सर्वेक्षण होगा या नहीं, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के सम्मान में इंदौर में राजवाड़ा में पहली बार कैबिनेट की बैठक

अगला लेख