पीएम मोदी की मां के अपमान पर भड़कीं स्मृति ईरानी, गोपाल इटालिया के साथ निशाने पर केजरीवाल

Webdunia
शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (09:58 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से भाजपा गुस्से में नजर आ रही है। वरिष्‍ठ भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने गुजरात में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया पर हमला करते हुए कहा कि राजनीति चमकाने के लिए उन्होंने पीएम और उनकी मां का अपमान किया।
 
स्मृति ईरानी ने गोपाल इटालिया पर हमला करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का एक नेता, 100 वर्षीय महिला का अपमान इसलिए करता है क्योंकि उस मां ने ऐसे बेटे को जन्म दिया जिसने देश का आशीर्वाद पाकर प्रधानसेवक के दायित्व का निर्वहन किया।
 
उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल जी से दो शब्द साफ कहना चाहती हूं कि  गुजरात में आम आदमी पार्टी की राजनीतिक हार आगामी चुनाव में होने वाली है। आप ने प्रधानसेवक की मां का सिर्फ अपमान नहीं किया बल्कि आपने गुजरात में एक 100 वर्षीय मां का अपमान किया है।
 
केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि मैं केजरीवाल जी से आज कहना चाहती हूं कि शब्द कम पड़ते हैं, आक्रोश को व्यक्त करने के लिए, लेकिन गुजरात और गुजरातियों ने ये संकल्प लिया है कि आम आदमी पार्टी को आगामी चुनाव में ध्वस्त करेंगे।
 
इससे पहले भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर इटालिया का वीडियो साझा करते हुए आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'अरविंद केजरीवाल, आपके आशीर्वाद से अभद्र भाषा बोलने वाले गोपाल इटालिया अब हीरा बा के लिए अपशब्द कह रहे हैं। मैं कोई नाराजगी नहीं जता रही, मैं यह नहीं दिखाना चाहती कि गुजराती कितने नाराज हैं, लेकिन यह जान लें कि आपको आंका गया है और आपकी पार्टी गुजरात में चुनावी रूप से समाप्त हो जाएगी। अब जनता न्याय करेगी।'
 
 
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि बाद में उन्हें दिल्ली पुलिस की एक टीम को सौंप दिया गया, जो उन्हें ओखला थाने ले गई। वहां पर अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि उन्हें ताकतवर लोगों से नहीं उलझना चाहिए और किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ देनी चाहिए।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा

रेखा गुप्ता आज संभालेंगी दिल्ली की कमान, कैबिनेट में शामिल होंगे 6 MLA, क्यों खास है यह चेहरे?

LIVE: रामलीला मैदान में आज CM पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, यह 6 दिग्गज बनेंगे मंत्री

पिघल रही है अमेरिका और रूस के बीच की बर्फ, क्यों डरे हुए हैं जेलेंस्की

RSS की नई इमारत की तरह हमारे कार्यों में भी भव्यता होनी चाहिए : मोहन भागवत

अगला लेख
More