भाजपा नेता शिवराज का विवादास्पद बयान, 2 कारणों से नेहरू को कहा 'क्रिमिनल'

Webdunia
रविवार, 11 अगस्त 2019 (09:32 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को हटाने के बाद कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर सवाल उठा रही है। वहीं भाजपा भी पलटवार करने में पीछे नहीं है। इस बीच, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने एक विवादास्पद बयान देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू 'क्रिमिनल' बता दिया।
 
शिवराज सिंह ने कहा कि जब भारतीय सेना कश्मीर से पाकिस्तानी कबाइलियों को खदेड़ते हुए आगे बढ़ रही थी, ठीक उसी वक्त नेहरू ने संघर्ष विराम की घोषणा कर दी। इस कारण से जम्मू-कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में रह गया। यदि कुछ दिन और सीजफायर की घोषणा नहीं होती, तो पूरा कश्मीर भारत का होता।
 
नेहरू को 'क्रिमिनल' कहने की दूसरी वजह बताते हुए शिवराज ने कहा, 'नेहरू ने जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 लागू किया। एक देश में दो निशान, दो विधान (संविधान) और दो प्रधान कैसे अस्तित्व में रह सकते हैं? यह केवल देश के साथ नाइंसाफी नहीं है, बल्कि अपराध भी है।'
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी के बाद कौन? दिल्ली में बंद कमरों में हो रही मैराथन मीटिंग्स ने मचाया सियासी तूफान!

सैनिक वर्दी में आए थे आतंकी, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, पढ़िए कैसे रची थी पूरी साजिश

एक जोड़ी चप्पल लौटाना पड़ा महंगा, 99 हजार की ऑनलाइन ठगी का हो गए शिकार

आतंकियों ने धर्म पूछा, और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

मराठवाड़ा में किसानों की आत्‍महत्‍या का आंकड़ा हैरान कर देगा, 3 महीनों में इतने किसानों ने दी जान

सभी देखें

नवीनतम

UP : आतंक का पर्याय बनी बाघिन को पकड़ा, क्षेत्र में चल रहा था तलाश अभियान

Kulgam : पहलगाम अटैक के बाद कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने TRF कमांडर को घेरा

Apple और Meta पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों यूरो का लगाया जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला

बंद करो पाकिस्तान से क्रिकेट, पूर्व क्रिकेटर की पहलगाम हमले के बाद मांग, कहा सही भाषा में जवाब देने का समय

Terror Attack : महीनों तक पैसे जोड़कर कश्मीर गए ओडिशा के व्यक्ति की आतंकी हमले में मौत, भाई ने सुनाई दुखभरी कहानी

अगला लेख
More