तीन महीने में गिर जाएगी महाराष्ट्र की शिंदे सरकार : राउत

Webdunia
शुक्रवार, 12 मई 2023 (21:57 IST)
Sanjay Raut comment on Eknath Shinde government: संजय राउत की एकनाथ शिंदे सरकार पर टिप्पणी, महाराष्ट्र की शिंदे सरकार, सुप्रीम कोर्ट का फैसला, शिवसेनामहाराष्ट्र के 2002 के राजनीतिक संकट पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के अगले ही दिन शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने 11 महीने पुरानी एकनाथ शिंदे नीत राज्य सरकार को शुक्रवार को ‘असंवैधानिक’ बताया और दावा किया कि यह तीन महीने में गिर जाएगी।
 
राउत ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को अपने फैसले ने महत्वपूर्ण बात कही और राजनीतिक संकट के दौरान तत्कालीन राज्यपाल बीएस कोश्यारी और विधानसभा अध्यक्ष के आचरण में खामी पाई।
 
राउत ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह गैरकानूनी और असंवैधानिक है। उच्चतम न्यायालय ने तीन बातें कही हैं। सचेतक भारत गोगावाले (शिंदे धड़े द्वारा नियुक्त और अध्यक्ष द्वारा मान्यता प्राप्त) गैरकानूनी हैं। गैरकानूनी सचेतक द्वारा दिए गए आदेश गैरकानूनी हैं। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि हमारे सचेतक सुनील प्रभु कानूनी (संवैधानिक) सचेतक हैं।
 
राउत ने कहा कि सदन में बहुमत साबित करने सहित तत्कालीन राज्यपाल द्वारा लिए गए सभी फैसले को उच्चतम न्यायालय ने गलत माना है। शिवसेना से बगावत के बाद एकनाथ शिंदे को समूह का नेता घोषित करने को भी न्यायालय ने गैरकानूनी बताया है। न्यायालय ने कहा है कि कोई धड़ा (शिवसेना का) खुद को पुरानी पार्टी होने का दावा नहीं कर सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कंगाली की कगार पर Pakistan, नहीं कर पाएगा भारत का मुकाबला, 10 Points से समझिए

Cobra के साथ नागिन गीत पर बारात में जानलेवा डांस, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

एजाज खान के शो housearrest ने पार की अश्लीलता की हद, सोशल मीडिया पर उठी बैन की मांग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आया अमेरिका से फोन, पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर कही बड़ी बात

मोदी का मास्टरप्लान: पाकिस्तान का 'एंडगेम' तैयार, क्या टुकड़े-टुकड़े होगा पड़ोसी मुल्क?

सभी देखें

नवीनतम

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी भी हुए शामिल

पहलगाम हमले के बाद पर्यटकों ने बनाई गुलमर्ग से दूरी, क्या है होटल इंडस्ट्री का हाल?

LIVE: दिल्ली में भारी बारिश, 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

आतंकवाद पर अमेरिका पूरी तरह भारत के साथ, पीएम मोदी को पूरा समर्थन

भारी बारिश से दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कों पर भरा पानी, उड़ानों पर पड़ा असर

अगला लेख