rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

LoC पर गोलियों की गर्जना, 3 पा‍क सैनिक, 2 घुसपैठिए ढेर

Advertiesment
LOC
जम्मू। LoC पर पाक सेना की गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया है। जवाबी कार्रवाई में पाक सेना को भारी क्षति पहुंचाने का दावा किया गया है। घुसपैठ के प्रयास में 2 आतंकियों को मार गिराने का दावा भी किया जा रहा है। 3 पाक सैनिक मारने का भी दावा किया गया है।

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को एक ही दिन में 2 बार सीजफायर उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर में आज सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर फिर से युद्धविराम का उल्लंघन किया गया है। हालांकि भारतीय सेना भी पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

2 घुसपैठिए मार गिराए : वहीं घुसपैठ की फिराक में जुटे 2 आतंकी भी सेना ने सीमा पर मार गिराए हैं। सैन्य सूत्रों की मानें तो शुक्रवार तड़के आतंकी व पाकिस्तानी सेना के जवान केजी सेक्टर में घुसपैठ की फिराक में थे। सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते उन्हें घुसपैठ न करने के लिए पहले चेतावनी दी गई। जिसके बाद आतंकियों और पाक सेना के जवानों ने भारतीय जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने 2 घुसपैठियों को जीरो लाइन पर मार गिराया। जिसके बाद से पाकिस्तानी सेना लगातार केजी सेक्टर में रुक-रुककर फायरिंग कर रही है। केजी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। उधर कश्मीर के करनाह में भी एलओसी पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

जवान राहुल शहीद : सेना के प्रवक्ता ले कर्नल देवेन्द्र आनंद ने बताया कि शहीद जवान राहुल भैरू सुलागेकर कर्नाटक के ऊंचगांव के रहने वाले थे। वह शुक्रवार को केजी सेक्टर में हुई गोलाबारी में शहीद हुए हैं। राहुल करीब 4 साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था। शहीद के पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक स्थान भेजा जा रहा है। जम्मू के डिफेंस पीआरओ की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

पाकिस्तान की ओर से रात लगभग 2 बजकर 30 मिनट पर भी युद्धविराम का उल्लंघन किया गया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को काफी नुकसान पहुंचा है और पाकिस्तान के भी 3 से अधिक सैनिक मारे गए हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दोस्ती में दरार, उद्धव ठाकरे ने दिखाए तेवर : झूठी है भाजपा