वरिष्ठ कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

Webdunia
शनिवार, 20 जुलाई 2019 (16:11 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की 3 बार मुख्यमंत्री रहीं और मौजूदा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार अपराह्न यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 2.30 बजे निगम बोध घाट पर किया जाएगा।
 
वे 81 वर्ष की थीं। उनके परिवार में पुत्र संदीप दीक्षित और पुत्री लतिका दीक्षित हैं। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। शनिवार सुबह उन्हें घर पर दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट ले जाया गया।

ALSO READ: शीला दीक्षित : प्रोफाइल
 
एस्कॉर्ट अस्पताल के बयान के अनुसार शीला दीक्षित को शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने पर गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अशोक सेठ के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम ने उनका इलाज किया और उनकी स्थिति कुछ समय के लिए स्थिर हो गई थी लेकिन उन्हें फिर दिल का दौरा पड़ा और चिकित्सकों के काफी प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर अंतिम सांस ली।
 
अचानक उनके निधन का समाचार मिलने पर दिल्लीवासी स्तब्ध रह गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अनेक राजनीतिक नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
 
शीला दीक्षित 15 वर्षों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं लेकिन वर्ष 2013 में वे मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव हार गई थीं। उन्होंने 8वीं लोकसभा में उत्तरप्रदेश की कन्नौज सीट का प्रतिनिधित्व भी किया था। इस बार के लोकसभा के चुनाव में वे उत्तरी-पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार थीं लेकिन जीत नहीं पाई थीं। उन्हें गत जनवरी में फिर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भारत का पाकिस्तान पर पलटवार, 4 एयरबेसों को बनाया निशाना, आतंकी लांच पैड तबाह

पाकिस्तान को IMF से मिला 1 अरब डॉलर का लोन, भारत ने जताई थी यह आशंका

मोदी का 360 डिग्री मास्टरस्ट्रोक, युद्ध जैसी चुनौती में भारत की अजेय शक्ति और वैश्विक नेतृत्व

India-Pakistan War : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच व्हाइट हाउस का बयान, दोनों देशों से क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बोले- युद्ध के अलावा विकल्प नहीं, लोकेशन जानने के लिए हुआ ड्रोन हमला

अगला लेख