Publish Date: Mon, 13 Nov 2017 (10:30 IST)
Updated Date: Mon, 13 Nov 2017 (10:32 IST)
नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए आज कहा देश के वर्तमान माहौल पर खामोशी छाई है।
खास अंदाज में ‘खामोश ’ कहने के लिए मशहूर 71 वर्षीय अभिनेता ने साहित्य आज तक में एक सत्र में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अब ऐसा प्रतीत होता है कि हम सब खामोश हो गए हैं। देश के वर्तमान माहौल पर खामोशी है।
शत्रुघ्न अपनी बायोग्राफी ‘एनीथिंग बट खामोश’ पर जानेमाने पत्रकारों से बात चीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैने अपनी किताब की पहली प्रति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी (लेकिन) इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र को नहीं दे सका। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता एलके आडवाणी ने कहने पर राजनीति में कदम रखा था। (भाषा)