Publish Date: Sat, 05 Jan 2019 (11:04 IST)
Updated Date: Sat, 05 Jan 2019 (11:07 IST)
पटना। भाजपा के असंतुष्ट नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने राफेल सौदे में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की शुक्रवार को वकालत की। गौरतलब है कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दल जेपीसी गठित करने की मांग कर रहे हैं।
सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि आज संसद का दृश्य लोगों के लिए बहुत जटिल था। दिन-ब-दिन यह खराब हो रहा है। जब हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और हम दोषी नहीं हैं, लेकिन सच को दबाकर हम गरमा-गरम बहस और आरोप-प्रत्यारोप तक ले जाकर मामलों को जटिल बना देते हैं।