शशि थरूर को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (08:33 IST)
Shashi Tharoor news in hindi : जाने-माने लेखक और राजनयिक से नेता बने शशि थरूर को मंगलवार को यहां एक समारोह में फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया।
 
कई पुस्तकों के लेखक और तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर को फ्रांसीसी सीनेट के स्पीकर जेरार्ड लार्चर ने फ्रांसीसी दूतावास में इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा।
 
फ्रांस सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर के लिए इस पुरस्कार की घोषणा अगस्त 2022 में की थी, लेकिन उन्हें यह पुरस्कार मंगलवार को दिया गया।
 
 
थरूर ने सम्मान ग्रहण करते हुए कहा कि वह ‘शेवेलियर डे ला लेगियन डी’होनूर’ (नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) स्वीकार करके बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि फ्रांस, उसके लोगों, उनकी भाषा और उनकी संस्कृति, विशेष रूप से उनके साहित्य और सिनेमा की प्रशंसा करने वाले व्यक्ति के रूप में, मैं आपके देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने को लेकर आभारी हूं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

RSS की नई इमारत की तरह हमारे कार्यों में भी भव्यता होनी चाहिए : मोहन भागवत

Prayagraj Mahakumbh : बीओडी बढ़ने से स्नान के लिए असुरक्षित है संगम का पानी, सरकार के आंकड़ों से हुआ खुलासा

MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

MP के CM मोहन यादव ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई

MP : धान उत्पादकों के लिए खुशखबरी, CM यादव ने किया प्रोत्साहन राशि का ऐलान

अगला लेख
More