थरूर ने दलबदलू नेताओं को बताया 'स्नोलीगॉस्टर', शब्द को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Webdunia
शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (16:28 IST)
नई दिल्ली। अंग्रेजी भाषा के जटिल शब्दों के जरिए अक्सर सोशल मीडिया मंचों पर बहस छेड़ने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को अपने हितों को तवज्जों देने वाले नेताओं पर तंज कसते हुए 'स्नोलीगॉस्टर' शब्द का इस्तेमाल किया जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच फिर चर्चा शुरू हो गई।
 
थरूर ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कई नेताओं के पाला बदलने की पृष्ठभूमि में ऐसे नेताओं पर कटाक्ष करते हुए ट्विटर पर इस शब्द का उपयोग किया। अंग्रेजी भाषा के शब्दकोषों के अनुसार 'स्नोलीगॉस्टर' शब्द ऐसे नेता के लिए इस्तेमाल होता है जो लोगों की सेवा करने की बजाय अपने निजी फायदों की चिंता ज्यादा करता है।
 
वैसे, थरूर इस शब्द का उपयोग सोशल मीडिया पर अतीत में 2 बार कर चुके हैं। 2017 में जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर सरकार बनाई थी तो उस समय भी उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल किया था।
 
इसके बाद 2019 में जब चौंकाने वाले राजनीतिक घटनाक्रम के तहत भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई तो थरूर ने 'स्नोलीगॉस्टर' शब्द का प्रयोग किया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp, Telegram और Snapchat पर देती थी खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के लिए जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा के बारे में खौफनाक खुलासे

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

कौन हैं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वामी रामभद्राचार्य, राम जन्मभूमि फैसले में निभाई निर्णायक भूमिका

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

सभी देखें

नवीनतम

ISRO का 101वां मिशन असफल, तीसरा चरण पार नहीं कर पाया PSLV रॉकेट

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

बांग्लादेश को भारत ने दिया जोर का झटका, इन वस्तुओं के आयात पर लगाया प्रतिबंध

UP : बिजली के तारों में फंसा बिजली विभाग का लाइनमैन, फायर ब्रिगेड ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से नीचे उतारा

असदुद्दीन ओवैसी ने मंत्री विजय शाह पर साधा निशाना, बोले- आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए

अगला लेख