तेल के खेल में मोदी सरकार ने लूटे 19 लाख करोड़, शरद यादव का बड़ा आरोप

Webdunia
रविवार, 13 मई 2018 (11:16 IST)
नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि उन्होंने पेट्रोल और डीजल पर करों के माध्यम से देश की जनता के 19 लाख करोड़ रुपए लूट लिए हैं और उनकी सरकार 'तेल की लूट' पर चल रही है।
 
यादव ने बातचीत में कहा कि मोदी सरकार ने जबसे सत्ता संभाली है, तब से कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी का लाभ जनता को देने की बजाय वह अपनी झोली भरने में लगी हुई है और उसने विभिन्न करों के माध्यम से 19 लाख करोड़ रुपए की कमाई की है। इसका कुछ हिस्सा उसने राज्यों को भी दिया है। उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल पर करों के जरिए केंद्र सरकार ने 11.48 लाख करोड़ तथा राज्यों ने 8.13 लाख करोड़ रुपए कमाए।
 
मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के ऊंचे दामों ने देश में भारी तबाही मचा रखी है। देश के लोग खासकर मध्यम वर्ग और किसान इससे बहुत  परेशान है। मोदी और उनकी पार्टी के नेता लोगों की परेशानी दूर करने के उपाय करने की बजाय  गैरजरूरी मुद्दे उठाकर समाज को बांटने और ध्रुवीकरण करने में लगे हुए हैं तथापिछले 4 वर्षों में  देश में गैरजरूरी मुद्दों पर जितनी बहस और विवाद हुए, उतने देश में कभी नहीं हुए।
 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कामकाज को लेकर देश के लोगों में बहुत गुस्सा है और अगले  वर्ष होने वाले आम चुनाव में इसका सत्ता से बाहर होना तय है। यह सरकार लोगों को संविधान  में मिले उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास कर रही है। दलितों ने 'भारत बंद' के जरिए  सड़क पर उतरकर अपना गुस्सा जगजाहिर कर दिया है। देश के विभिन्न हिस्सों में किसान  आंदोलनरत हैं। मजदूर भी इस सरकार के कामकाज से खुश नहीं हैं। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

हमारे सभी सैन्य अड्डे, प्रणालियां पूरी तरह चालू हैं : भारतीय वायुसेना

मरियम नवाज ने जाना भारतीय हमलों में घायल पाकिस्तानी सैनिकों का हाल

पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर में ब्लैकआउट, सीमावर्ती इलाकों में बंद रहेंगे स्कूल

Opration sindur: बुद्ध के देश में युद्ध का विकल्प भी खुला है, पाक को मोदी की वार्निंग

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ नई नीति, परमाणु ब्लैकमेल से नहीं डरेंगे : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख
More