Weather Update : शीतलहर की चपेट में कश्मीर, कुपवाड़ा सबसे ठंडा

Webdunia
रविवार, 31 दिसंबर 2023 (13:44 IST)
Severe winter in Jammu and Kashmir : कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहने के कारण पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में रही। इस बीच कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। कश्मीर इन दिनों 40 दिन की भीषण सर्दी वाली अवधि 'चिल्लई कलां' की चपेट में है। इस अवधि में बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि बारामूला के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग शहर में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और जबकि कुपवाड़ा में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में कश्मीर में कुछ बर्फबारी और बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप लंबे समय तक शीतलहर की स्थिति बनी रही। कश्मीर इन दिनों 40 दिन की भीषण सर्दी वाली अवधि ‘चिल्लई कलां’ की चपेट में है। इस अवधि में बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और अधिकांश क्षेत्रों, विशेषकर ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी होती है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

पानी रोका तो बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान, 5 बिन्दुओं से समझें सिंधु जल संधि की कहानी

LIVE: आतंकी आसिफ शेख का घर ब्लास्ट से उड़ाया, पहलगाम हमले में आया था नाम

वैष्णो देवी मार्ग पर फर्जी पहचान से टट्टू सेवा दे रहे थे, 2 गिरफ्तार

पहलगाम हमला: कश्मीर में सामान्य होते हालात के लिए झटका

पहलगाम अटैक को लेकर जौनपुर की मॉडल का सनसनीखेज खुलासा, खच्चर वालों के भेष में थे आतंकी

अगला लेख
More