यूपी से राजस्थान तक कड़ाके की ठंड, डल झील जमी, लद्दाख में पारा शून्य से 19 डिग्री नीचे

Weather update
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 1 जनवरी 2025 (09:36 IST)
Weather update:  पहाड़ों से लेकर मैदानों तक शीतलहर के चलते हाड़ कंपाने वाली ठंड का प्रकोप जारी है। कश्मीर में शीतलहर और तेज हो गई तथा मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घाटी में हल्की से मध्यम बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, वहीं उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखी गई। साल के पहले दिन मौसम विभाग ने यूपी में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बुधवार को नोएडा-गाजियाबाद समेत कई जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ ही पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब में भी कड़ाके की ठंड जारी है। 31 दिसंबर को लद्दाख के न्योमा में शून्य से नीचे -19 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 
 
यूपी में कोल्ड डे : उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में कम से कम 50 जिलों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। विभाग के मुताबिक, बुधवार तक कड़ाके की ठंड जारी रहने की आशंका है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक, आसमान में बादल छाए रहने और दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से दिन व रात के तापमान में काफी कमी आई। 
 
यूपी में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कांशीरामनगर, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ आदि इलाकों में अत्यधिक ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।  
 
दिल्ली में कोहरा : राष्ट्रीय राजधानी में इस साल का आखिरी दिन बादलों से घिरा रहा और अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री अधिक है।
 
राजस्थान में बर्फीली हवाओं का जोर : राजस्थान में उत्तरी बफीर्ली हवाओं के असर से सर्दी बढ़ गई और गलन वाली ठंड तथा कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, शीतलहर के आगामी दो-तीन दिन तक यथावत रहने और बुधवार को शीतलहर का प्रभाव और बढ़ने का अनुमान है। केंद्र ने बताया कि मैदानी इलाकों में श्रीगंगानगर और बीकानेर का लूणकरणसर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर में 4.8 डिग्री, अजमेर में 4.9 डिग्री, बीकानेर में 5.2 डिग्री, डबोक में 5.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6.2 डिग्री, चूरू में 6.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
 
हरियाणा और पंजाब में भी कड़ाके की ठंड : हरियाणा तथा पंजाब में विभिन्न स्थानों पर कड़ाके की ठंड जारी रही और दोनों राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा का नारनौल मंगलवार को राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
 
पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संगरूर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि फरीदकोट में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बाद साफ मौसम और चमकदार धूप का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक नए साल का स्वागत करने के लिए मनमोहक स्थानों पर पहुंचे।
 
डल झील जमी : कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे : मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में ‘स्कीइंग’ के लिए मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में रात के समय तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड और पंपोर शहर के कोनीबल में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर की डल झील में बर्फ की परत बन गई। 
विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दक्षिणी कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। घाटी में कुपवाड़ा एकमात्र ऐसा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने नए साल के पहले दिन हल्की बर्फबारी और बाद में मध्यम बर्फबारी का अनुमान जताया है।
 
विभाग ने कहा कि एक और दो जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के यहां से गुजरने के कारण कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। तीन से छह जनवरी तक इसके प्रभाव के कारण मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है, जबकि 4 से 6 जनवरी को विभिन्न स्थानों में भारी बर्फबारी के आसार हैं।
 
वर्तमान में कश्मीर घाटी ‘चिल्ला-ए-कलां’ (सर्वाधिक ठंड की अवधि) की चपेट में है। इसे सर्दियों का सबसे कठिन समय माना जाता है, जो 21 दिसंबर से शुरू हुआ था। ‘चिल्ला-ए-कलां’ की 40 दिनों की अवधि के दौरान सबसे अधिक बर्फबारी होती है। चिल्ला-ए-कलां’ 30 जनवरी को खत्म हो जाएगा, लेकिन शीतलहर जारी रहेगी। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होलकर कॉलेज के विद्यार्थियों से किया संवाद

अमेरिका से सीखे पाकिस्तान, हाफिज सईद, लखवी को हमें सौंपे: भारतीय राजदूत

घरेलू बाजारों में मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में तेजी

फडणवीस के मंत्रिमंडल का विस्तार, छगन भुजबल बने कैबिनेट मंत्री

भारत के DG आर्मी की पाकिस्तानी को तगडी वॉर्निंग, पूरा पाकिस्तान हमारी रेंज में, कहीं छिप नहीं पाओगे

अगला लेख