Supreme Court के यूट्यूब चैनल पर सेवाएं बहाल, वेबसाइट पर पोस्ट नोटिस में दी जानकारी

न्यायालय का यूट्यूब चैनल शुक्रवार को 'हैक' हो गया था

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 21 सितम्बर 2024 (11:53 IST)
Supreme Court's YouTube channel : उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के 'हैक' हुए यूट्यूब चैनल (YouTube channel) पर शुक्रवार को सेवाएं बहाल कर दी गईं। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर शुक्रवार को अपलोड किए गए नोटिस में कहा गया कि सभी संबंधित लोगों को सूचित किया जाता है कि भारत के उच्चतम न्यायालय के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है और इसकी सेवाएं चालू हैं। भारत के उच्चतम न्यायालय के यूट्यूब चैनल पर सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं।

 
न्यायालय का यूट्यूब चैनल शुक्रवार को 'हैक' हो गया था और उस पर अमेरिकी कंपनी 'रिपल लैब्स' निर्मित 'क्रिप्टोकरंसी' के प्रचार वाला एक वीडियो दिखाई देने लगा था। हालांकि इस वीडियो में कुछ नहीं था लेकिन उसके नीचे लिखा था कि ब्रैड गार्लिंगहाउस: रिपल रेसपोंड्स टू द एसईसी टू बिलियन डॉलर फाइन! एक्सआरपी प्राइज प्रेडिक्शन।
 
न्यायालय की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक नोटिस में कहा गया था कि सभी को सूचित किया जाता है कि उच्चतम न्यायालय के यूट्यूब चैनल पर सेवाएं बाधित हो गई हैं। शीर्ष अदालत के यूट्यूब चैनल पर सेवाएं शीघ्र ही पुन: आरंभ कर दी जाएंगी।

ALSO READ: एनडीपीएस के तहत दर्ज मामले में अग्रिम जमानत देना बहुत गंभीर मुद्दा : सुप्रीम कोर्ट
 
बाद में वेबसाइट पर एक और नोटिस अपलोड करते हुए कहा गया कि 'यूट्यूब' चैनल पर सीधा प्रसारण हो रहा है और सेवाएं बहाल की जा चुकी हैं। शीर्ष न्यायालय अपनी संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित से जुड़े विषयों की सुनवाई के सीधे प्रसारण के लिए यूट्यूब चैनल का उपयोग करता है। शीर्ष अदालत ने 2018 में संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध सभी मामलों की सुनवाई का सीधा प्रसारण करने का निर्णय लिया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख