वैज्ञानिक ने पानी व भोजन में आर्सेनिक का पता लगाने के लिए सेंसर विकसित किया

Webdunia
मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (23:24 IST)
नई दिल्ली। मोहाली स्थित राष्ट्रीय कृषि-खाद्य जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के एक वैज्ञानिक ने 15 मिनट के भीतर पानी और भोजन में आर्सेनिक संदूषण का पता लगाने के लिए एक अति संवेदनशील और उपयोग में आसान सेंसर विकसित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ALSO READ: बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे बसवराज बोम्मई
 
विभाग ने बताया कि सेंसर अत्यधिक संवेदनशील, चयनात्मक है और यह विभिन्न पानी और खाद्य नमूनों पर लागू होता है। इसे आसानी से संचालित किया जा सकता है। संदर्भ लेबल के साथ सेंसर की सतह पर रंग परिवर्तन का मिलान करके संदूषण के बारे में पता लगाया जा सकता है।

ALSO READ: कौन हैं कर्नाटक के नए CM बसवराज बोम्मई? जिनकी येदियुरप्पा करते हैं प्रशंसा, ऐसा है राजनीतिक सफर
 
एक बयान के अनुसार कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के इंस्पायर फैकल्टी फेलोशिप प्राप्त करने वाले और वर्तमान में राष्ट्रीय कृषि-खाद्य जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, मोहाली में सेवारत डॉ. वनीश कुमार द्वारा विकसित सेंसर को 3 माध्यमों से परखा जा सकता है। इसमें कहा गया है कि मिश्रित धातु (कोबाल्ट/मोलिब्डेनम) आधारित धातु-जैविक ढांचे पर विकसित, यह सेंसर आर्सेनिक की एक विस्तृत श्रृंखला का पता लगा सकता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

हस्तशिल्पियों एवं जनजाति कारीगरों की कला को राष्ट्रपति ने सराहा

सरकार ने दी पीएम-आशा योजना जारी रखने की मंजूरी, 35000 करोड़ रुपए होगा वित्तीय व्यय

ब्रिटेन ने शुरू किया E-Visa परिवर्तन अभियान, भारतीयों सहित सभी से किया अपनाने का आग्रह

एक देश एक चुनाव का पूर्व मुख्य न्यायाधीशों ने किया विरोध, कोविंद समिति की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

One Nation One Election : 32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

अगला लेख
More