चिदंबरम बोले- यदि आप हिंदू नहीं हैं, तो आधे नागरिक हैं

Webdunia
रविवार, 26 नवंबर 2023 (07:42 IST)
कोलकाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि धर्मनिरपेक्षता शब्द को अब तुष्टीकरण कहा जा रहा है। यदि आप हिंदू नहीं हैं, तो आप आधे नागरिक हैं। यदि आप मुसलमान हैं, तो आप नागरिक नहीं हैं।
 
चिदंबरम ने यहां सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय में 'लोकतंत्र का भविष्य' विषय पर एक व्याख्यान में कहा कि धर्मनिरपेक्षता शब्द की गलत व्याख्या की जा रही है। तुष्टीकरण शब्द (धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा) को बदनाम करने का एक प्रयास है।'
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि आप हिंदू नहीं हैं, तो आप आधे नागरिक हैं। यदि आप मुसलमान हैं, तो आप नागरिक नहीं हैं।
 
उन्होंने कहा कि धर्म आस्था पर आधारित होना चाहिए। चुनाव में इसका जिक्र नहीं होना चाहिए। लेकिन आज चुनाव में यह काफी हद तक हो रहा है।”
 
चिदम्बरम ने कहा कि एक राजनीतिक दल लगातार हिंदुओं के अलावा किसी अन्य को उम्मीदवार बनाने से इनकार करता आ रहा है और इसकी मूल संरचना 'अखंड भारत, हिंदू राष्ट्र' लगती है। धर्म ही निर्णायक कारक नजर आता है।
 
उन्होंने कहा कि देश केंद्रीकरण की ओर बढ़ रहा है जो लोकतंत्र के विपरीत है। हम लोकतंत्र को बढ़ावा देने वाले संस्थानों को कमजोर कर रहे हैं। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के मंत्री राणे का विवादास्पद बयान, कहा दुकानदारों से कुछ भी खरीदने से पहले उनका धर्म पूछें

पहलगाम का बदला, मिट्टी में मिलाए पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सक्रिय 4 आतंकियों के घर

जीआईएस 2025 से उभरी भविष्य की तस्वीर, स्टार्ट-अप पिचिंग सेशन ने नवाचार को बढ़ावा दिया

भारत-पाक युद्द हुआ तो इस्लामिक देश किसका साथ देंगे?

Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया प्री मानसून का अलर्ट

अगला लेख
More