प्लेन में बिच्छू ने महिला को काटा, नागपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में मचा हड़कंप

Webdunia
शनिवार, 6 मई 2023 (13:59 IST)
Scorpion bights woman in flight: नागपुर से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान में सवार महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया। घटना से हड़कंप मच गया। विमान से मुंबई एयरपोर्ट पर संदेश भेजा गया कि डॉक्टर के साथ तैयार रहिए। प्लेन के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद तुरंत महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
 
बताया जा रहा है कि घटना 23 अप्रैल 2023 की है। एयर इंडिया के अनुसार, एआई 630 फ्लाइट में एक यात्री को बिच्छू ने काट लिया था। प्लेन के एयरपोर्ट पर लैंड होते ही महिला यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हमारे अधिकारी महिला के साथ अस्पताल गए और डिस्चार्ज होने तक यात्री को हर संभव की मदद दी।
 
एयर इंडिया ने कहा, हमारी टीम ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान का पूरा निरीक्षण किया। विमान में कीड़े मारने वाली गैस छोड़ी गई जिससे बिच्छू पाया गया।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना के बाद एयर इंडिया ने कैटरिंग विभाग से धुलाई सेवाएं मुहैया कराने वालों को यह सलाह देने को कहा कि वे इस बात की जांच करें कि कहीं उनके यहां कीट तो नहीं फैल रहे और यदि जरूरी हो तो कीट नियंत्रण करें। 
 
उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2022 में एक फ्लाइट कार्गों में सांप घुस गया था। इससे पहले एक विमान में चिड़िया घुस गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More