SBI चेयरमैन का बड़ा बयान, भारत बनेगा 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था

Webdunia
रविवार, 5 जनवरी 2020 (00:51 IST)
हैदराबाद। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि भारत 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है, लेकिन यह लक्ष्य कब हासिल होगा इसकी समय सीमा बताना मुश्किल है। यह लक्ष्य 2024-25 तक हासिल होगा अथवा नहीं इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा। सरकार ने हालांकि देश को 2024-25 तक 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है।

कुमार ने फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि इस लक्ष्य को पाने के लिए बड़े पैमाने पर निजी निवेश होना जरूरी है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, 5 हजार अरब डॉलर, हम निश्चित रूप से इसे हासिल कर लेंगे, इसमें कोई शक नहीं है। हालांकि कब, इसे लेकर मैं सुनिश्चित नहीं हूं। क्या हम इसे 5 साल में हासिल कर लेंगे, यह बेहद मुश्किल सवाल है। लेकिन हम निश्चित तौर पर 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेंगे और मैं यह फिर से दोहराता हूं कि ऐसा निजी निवेश में तेजी आने से ही होगा।

उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकारी निवेश के दम पर इस लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता है। बुनियादी संरचना क्षेत्र में भारी निवेश की जरूरत है ताकि इसके परिणामस्वरूप सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को गति मिल सके।

फिक्की की अध्यक्ष संगीता रेड्डी ने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती है और ऐसे में धारणा सुधारने के लिए सरकार को एक-दो लाख करोड़ रुपए बाजार में डालने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को अकेले सरकारी या अकेले निजी निवेश के दम पर नहीं हासिल किया जा सकता है। इसे हासिल करने के लिए दोनों को एकसाथ हाथ मिलाने की जरूरत है।

रेड्डी ने कहा कि उद्योगों का मानना है कि निर्माण और ढांचागत क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार को कम से कम एक लाख करोड़ रुपए अर्थव्यवस्था में लगाने की जरूरत है। राजकोषीय घाटे पर इसका क्या असर होगा इस बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट का फैसला करेगा मंत्री विजय शाह के भाग्य का फैसला, बोले मुख्यमंत्री, न्यायालय जो निर्णय करेगी सरकार उसके साथ

कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 2 ऑपरेशनों में 6 आतंकी ढेर

मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन के बाहर धरने पर कांग्रेस विधायक, सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई आज

LIVE : भुज में बोले रक्षामंत्री राजनाथ, ब्रह्मोस ने पाकिस्तान को रात में दिन का उजाला दिखाया

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

अगला लेख